Breaking News
recent

घटिया सामग्री देने पर हंगामा

चिड़ावा. राजकीय राजकीय बालिका उमावि में चल रहे छह दिवसीय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को घटिया क्वालिटी व बासी खाना दिए जाने पर प्रशिक्षणार्थी उखड़ गए। प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों ने बासी खाने की उच्चाधिकारियों से शिकायत की। जिस पर सीबीईओ व एसीबीईओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शिक्षकों से खाने से जुड़ी परेशानी जानी। जिस पर शिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण में रोज बासी व घटिया क्वालिटी का खाना दिया जा रहा है। जिस पर अधिकारियों ने खाने की जांच की। मामले के अनुसार राजकला स्कूल में 26 दिसंबर से शिक्षक-प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। जिसमें बुहाना, सूरजगढ़ व चिड़ावा ब्लॉक के 44 शिक्षक-शिक्षिकाएं व चार ट्रेनर हिस्सा ले रहे हैं। आवासीय शिविर में खाने की व्यवस्था झुंझुनूं की फर्म के मार्फत की जा रही है। प्रशिक्षार्णियों का कहना है कि रोज हल्की क्वालिटी का खाना दिया जा रहा है। रोटियां भी ठंडी व दाल-सब्जी की क्वालिटी खराब है। प्रशिक्षार्णियों ने सीबीईओ अनुसुईयासिंह को मामले से अवगत कराया। जिस पर सीबीईओ अनुसुईया, एसीबीईओ मानसिंह डांगी, लेखाधिकारी महेश धायल, देवेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रशिक्षार्णियों से मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने खाना का अवलोकन करने के बाद संबंधित फर्म को समय पर उच्च क्वालिटी का खाना देने के निर्देश दिए। अधिकारियों के आश्वासन पर प्रशिक्षणार्थी शांत हुए।


इनका कहना है...
प्रशिक्षणार्थियों ने घटिया क्वालिटी का खाना दिए जाने की शिकायत की थी।जिसकी जांच में खाने में खामिया मिली है। जिसे दूर करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं।

अनुसुईयासिंह, सीबीइओ, चिड़ावा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.