अब राशन कार्ड पर महिला रहेगी मुखिया
- नएवर्ष से भामाशाह की तरह राशन कार्ड पर भी महिला का होगा फोटो
आबूरोड. नया साल महिलाओं के लिए एक और सौगात लेकर आ रहा है, जिसमें नए सिरे से बनने वाले राशन कार्ड अब महिलाओं के नाम पर ही बनेगा। प्रदेश में भामशाहा कार्ड की तरह राशन कार्ड में गृहस्थ मुखिया के तौर पर महिला का नाम दर्ज रहेगा। महिला सशक्तिकरण के लिहाजा से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने अब नए बनने वाले राशन कार्ड में यह योजना तत्काल लागू कर दिया हैं। हालांकि पुराने कार्ड यथावत रहेंगे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम २०१३ अध्याय ६ अनुच्छेद १३(१) (२) के तहतम केन्द्र सरकार ने ४ दिसम्बर को आदेश जारी कर राज्य में नए राशन कार्ड में महिला को मुखिया बनाने का निर्णय लिया है। ऐसे में २१ दिसम्बर के बाद में बनने वाले सभी नए राशन कार्डो पर महिला का ही फोटो एवं मुख्यिा होगी। इसकी सख्य पालना के लिए विभाग के शासन सचिव मुग्धा सिन्हा ने जिला कलक्टर एवं जिला रसद अधिकारियों को निर्देश दिए है।
पहले नहीं दिया ध्याान अब निर्देश
देश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम २०१३ लागू हो गया, मगर केन्द्र के साथ राज्य सरकार की ओर से उक्त नियमों के प्रावधानों पर ध्यान नहीं दिया गया। दो साल पहले ही पूर राज्य में कम्प्यूटराइज्ड राशन कार्ड बनाए गए थे, जिसमें करोड़ों रुपए खर्च किए थे। अधिनियम २०१३ लागू होने पर अब केन्द्र सरकार द्वारा ४ दिसम्बर को निर्देश जारी किया है।
यह रहेगी खास बात
नए कार्ड बनाने के दौरान अगर परिवार में कोई महिला 18 वर्ष की आयु की नहीं होगी तो उस स्थिति में सर्वाधिक उम्र वाले पुरुष सदस्य को गृहस्थ मुखिया बनाया जायेगा। लेकिन, जैसे ही उस निर्धारित आयु को परिवार की महिला सदस्य पार करेगी, राशन कार्ड की गृहस्थ मुखिया के रूप में उसका नाम दर्ज हो जायेगा।





No comments:
Post a Comment