Breaking News
recent

कुम्भलगढ़ महोत्सव का रंगारंग आगाज आज से

राजसमंद. प्रतिवर्ष की भांति कुम्भलगढ़ महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ शनिवार से कुम्भलगढ़ दुर्ग पर होगा। तीन दिवसीय कुम्भलगढ़ महोत्सव में प्रदेश सहित देश की संस्कृति, परम्पराएं और कलाओं पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में विभिन्न संगीत, नृत्य, वादन आदि कलाओं के मजे हुए कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों, देशी-विदेशी पर्यटकों में रोमांच लाकर अपने देश की पौराणिक सांस्कृतिक कलाओं का परिचय देंगे। पर्यटन विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन सायं 7 बजे से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सहायक पर्यटन अधिकारी, राजसमन्द सुजित जोशी ने बताया कि एक दिसम्बर को सयानी चावड़ा एण्ड ग्रुप कोलकात्ता द्वारा कत्थक नृत्य तथा 2 दिसम्बर को सुफी कालबेलिया, भवाई, चरी और मयूर नृत्य की प्रस्तुति क्वीन हरीश एण्ड ग्रुप जैसलमेर द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। इसी प्रकार महोत्सव के अंतिम दिन 3 दिसम्बर को ओडि़सी, कुच्चीपुड़ी एवं कत्थक नृत्य संगम की प्रस्तुति न्यू दिल्ली के मिस रिला होटा एण्ड ग्रुप द्वारा व जयपुर के कालबेलिया डांस गुलाबों सपेरा ग्रुप द्वारा प्रस्तुति किया जाएगा। जोशी ने बताया कि महोत्सव के तीनों दिन दोपहर 11 बजे से 3 बजे के मध्य राजस्थानी फ ॉक डांस एण्ड म्यूजिक का प्रदर्शन भारतीय लोक कला मण्डल उदयपुर द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा और पर्यटकों के लिए इस दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी।


गणतंत्र दिवस पर राज्यस्तरीय सम्मान के लिए प्रस्ताव आमंत्रित
राजसमंद. आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर लोक कलाकारों, आर्टिजन्स, विशिष्ठ व्यक्तियों, सामाजिक, कला, साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ठ संस्थाओं एवं खिलाडिय़ों इत्यादि को उनकी विशिष्ठ उपलब्धियों सेवाओं के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। जिला कलक्टर श्यामलाल गुर्जर ने राज्य सरकार से जारी परिपत्र की जानकारी देते हुए बताया कि ये प्रस्ताव जिलास्तर से जिला कलक्टर की अनुशंषा सहित संबंधित विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव को 20 दिसम्बर 2018 तक प्रेषित किये जाएंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.