मांडल।
कस्बे में रविवार को दशहरा चोक में बिना अनुमति के हो रही निर्दलीय प्रत्याशी की सभा मे मौके पर पुलिस ने मौके पर पहुच ग्रामीणों को खदेड़ दिया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोग इधर—उधर भागने लगे।
जानकारी भीलवाड़ा जिले के मांडल में निर्दलीय प्रत्याशी उदय लाल भडाणा के समर्थन में उपदेश राणा की सभा होनी थी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने उन्हें सभा की अनुमति नही दी। इस दौरान पुलिस और एसटीएफ ने हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को खदेड़ा। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।
भीलवाड़ा जिले के मांडल में निर्दलीय प्रत्याशी उदय लाल भडाणा के समर्थन में होनी थी सभा। जिसे पुलिस प्रशासन ने अनुमति नही दी। पुलिस द्वारा प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट में सभा के लिए अनुमति नहीं देने की बात कही। जिस पर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। निर्दलीय प्रत्याशी भडाणा तय समय पर रविवार को मीटिंग कर रहे थे। जिसमें राणा को आना था।





No comments:
Post a Comment