Breaking News
recent

ट्विटर पर राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी पर हमला, वीडियो पोस्ट कर दिखाया अनोखा वाकया

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नया हमला किया। राहुल ने ट्विटर पर लिखा कि पीएम मोदी ने मध्यम वर्ग के जीवन को कठिन बना दिया है। उन्होंने कहा कि पहले ना तो पीएम मोदी मीडिया के सवालों का जवाब देते हैं, और अब वो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी उत्तर नहीं दे रहे हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "वणक्कम पुडुच्चेरी! यह है संघर्षशील मध्यवर्ग के लिए नमो का जवाब। पत्रकार वार्ता को भूल जाइए, वो तो पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में भी परस्पर नहीं जुड़ पाते। भाजपा के निरीक्षण किए गए सवाल सामने आना एक शानदार विचार है। पहले से तैयार जवाब के बारे में भी सोचिए।"

राहुल के इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री की एक खबर भी लगी हुई है जो तमिलनाडु में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित हालिया चर्चा के संबंध में है।

 

ट्विटर पर राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी पर हमला

इस खबर के मुताबिक नमो ऐप के जरिये बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब एक कार्यकर्ता ने कर संग्रह पर सरकार के फैसले के बारे में सवाल पूछा।

रिपोर्ट के मुताबिक विल्लुपुरम जिले के एक भाजपा कार्यकर्ता निर्मल कुमार जैन ने हिंदी में सवाल किया कि क्यों मध्य वर्ग को सरकार उचित महत्व नहीं दे रही है और सरकार केवल लोगों से टैक्स इकट्ठा करने से मतलब रखती है।

वैसे वीडियो क्लिप में नजर आता है कि पीएम मोदी ने इस सवाल का जवाब देने में बहादुरी भरा प्रयास किया, लेकिन उन्होंने केवल इतना कहा, "धन्यवाद निर्मल जी। आप एक व्यापारी है और इसलिए यह सामान्य है कि आप केवल व्यापार के बारे में बात करेंगे।"

पीएम ने आगे कहा, "मैं आपको भरोसा देता हूं कि आम आदमी का ध्यान रखा जाएगा।" इसके बाद कुछ सेकेंडों के लिए बिल्कुल खामोशी छा जाती है। इसक बाद मोदी तुरंत पुडुच्चेरी के भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करने लगते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.