Breaking News
recent

सहकारी बैंककर्मियों ने खेलों में दिखाया उत्साह

मैराथन दौड़ आज, पहले दिन हुए कई गेम
श्रीगंगानगर. दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि. खेलकूद एवं सांस्कृतिक समिति एवं स्पैक्ट्रम के तत्वावधान में खालसा कॉलेज के मैदान पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीगंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ रहे व विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर ज्ञानाराम, पूर्व उपाध्यक्ष गुरवीर सिंह गिल, पूर्व चैयरमैन सन्तोष सहारण ने किया। रविवार को सुबह आठ बजे सूरतगढ़ रोड स्थित चितलांगिया भवन से मैराथन दौड़ शुरू होकर बैंक के प्रधान कार्यालय पर समाप्त होगी।

इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि बैंक प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया है। यह गौररव की बात है तथा मेरे कार्यकाल में इस भव्य खेलकूद का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि बैंक के अधिकारी व कर्मचारी चुनावों में व्यस्त होने के बावजूद भी अच्छी मेहनत करके कार्यक्रम का आयोजन किया है। उन्होंने बैंक के अधिकारियों को कहा कि इस 3 दिवसीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाडिय़ों का ध्यान रखा जाए तथा खेल को खेल की भावना से खेलें। श्रीगंगानगर विधायक ने कहा कि गंगानगर जिला भारत-पाक सीमा पर बसा हुआ है तथा खेलों में हमेशा अगणी रहा है। उन्होंने कहा कि खेलने से स्वस्थ शरीर में स्वास्थ मस्तिष्क का निवास होता है। खेल को खेल की भावना से खेलें, इससे आपसी स्नेह बढ़ेगा।

प्रतियोगिता में 29 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिताएं 22 से 24 दिसंबर तक चलेंगी। जिसके उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाडिय़ों को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। इस अवसर पर बीकानेर, हनुमानगढ़, दौसा, पाली, जालोर, टोंक सहित अन्य केन्द्रीय सहकारी बैंकों के प्रबंध निदेशक मौजूद थे। दोपहर बाद टेबिल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, टेबल टेनिस एकल, बैडमिंटन एकल के मैच हुए। सौ मीटर दौड़, चार सौ मीटर रिले दौड़, शॉट पुट गोला फेंक, भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि हुए। महिलाओं की दौड़, म्यूजिकल चेयर, पचास मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुई। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इस मौके पर स्पैक्ट्रम अध्यक्ष अशोक महेश्वरी, उपाध्यक्ष हरीश पण्डया, आयोजन उपाध्यक्ष विकास गर्ग, सचिव राकेश मोंगा सहित अन्य लोग मौजूद थे। शुभारंभ कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीएम सिटी गोपालराम बिरदा, दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्धक निदेशक दीपक कुक्कड़, बैक के रजिस्ट्रार नीरज के पवन, निकिता बंसल, रायसिंहनगर के प्राथमिक सहकारी भूमि बैंक अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह रंधावा, विभिन्न सहाकरी बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित विभिन्न टीमों के खिलाड़ी उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.