Breaking News
recent

जनवरी की शुरुआत में आ जाएगा चैनपुरा का मीठा मटर

चौथ का बरवाड़ा. तहसील क्षेत्र के चैनपुरा गांव का प्रसिद्ध अंकुर किस्म का मटर जनवरी माह में तैयार होगा। यहां का मटर जयपुर, निवाई, टोंक सहित अन्य मंडियों में बिकने के लिए पहुंचेगा।
क्षेत्र के गांवों में किसानों ने नवंबर माह की शुरुआत में मटर की बुवाई की थी, जो इन दिनों सिंचाई खाद देने के बाद खेतों में लहलहाने लगा है।
जनवरी माह की शुरुआती के साथ ही कस्बे सहित सब्जी की बड़ी मंडियों में यहां का मटर अपनी महक बिखेरने लग जाएगा। इस दौरान किसान छोटू लाल माली ने बताया कि यहां के किसान हरी मिर्ची, प्याज तथा मटर की फसल बड़े पैमाने पर करते हंै।


चैनपुरा गांव के किसान तीन फसल अधिक पैदा करते हैं। इसमें से एक मटर भी है। यहां किसानों ने 10 हैक्टेयर से अधिक जमीन पर मटर की पैदावार की है।
राजूलाल शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक, चौथ का बरवाड़ा


वरियता सूची वेबसाइट पर अपलोड
सवाईमाधोपुर. कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में जिले में शारिरिक दक्षता/दक्षता परीक्षा में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों की विशेष योग्यता के अंकों सहित तैयार की गई समग्र वरीयता सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.