पाली। बैंकों की तरह डाक विभाग के खाताधारकों को भी अब नेट बैंकिंग की सुविधा मिलने लगेंगी। इससे ग्राहकों को अब बिना पोस्ट ऑफिस गए जमा निवेश और इससे जुड़े अन्य वित्तीय काम घर पर बैठकर ही करने की सहूलियत मिलेगी। ग्रामीण व्यक्तियों को बैंकों में नही जाना पड़ेगा।
नेट बैकिंग का कार्य डाकघरों में 14 दिसम्बर से शुरू हो चुका है। जिले में करीब चार लाख खाताधारक है। इस सुविधा को पाने के लिए उपभोक्ता को पोस्ट ऑफिस की होम ब्रांच में जाकर एक आवेदन देना पड़ेगा। जिसके अगले दिन बाद ही उसे इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा मिलने लगेगी।
ऐसे करना होगा इस्तेमाल
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता रखने वाला कोई भी व्यक्ति इंटरनेट बैंकिंग सेवा का फायदा विभाग की ओर से दिए गए लिंक पर जाकर उठा सकेगा। नेट बैंकिंग का फायदा उठाने के लिए उपभोक्ता के पास वेलिड एवं एक्टिव सिंगल या ज्वांइट अकाउंट केवाइसी डॉक्यूमेंट होना चाहिए। एक्टिव एटीएम डेबिट कार्ड, मोबाइल नमबर ओर इ मेल आइडी के साथ पैन नम्बर भी रजिस्टर्ड होना चाहिए।
उपभोक्ताओं को यह मिलेगी सुविधा
नेट बैंकिंग सुविधा से किसी दूसरे पीओएसबी अकाउंट को फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। साथ ही सेविंग बैंक एकाउंट से अपनी आइडी अकाउंट पीपीएफ अकाउंट में पैसे जमा कर सकते है। इसके अलावा आरडी अकाउंट और टर्म डिपॉजिट अकाउंट खोल और बंद कर सकते है। वहीं उपभोक्ता अपने पीपीएफ अकाउंट से पैसे की निकासी भी कर सकते है। इससे डाक विभाग की बचत योजनाओं सहित विभिन्न योजनाओं के खाता धारक अपने खातों का ऑनलाइन संचालन कर सकेंगे। डाक विभाग की ओर से अभी सुकन्या योजना, बचत योजनाओं के विभिन्न खाते, अटल पेंशन योजना सहित कई बचत खातों का संचालन किया जा रहा है।
नेट बैंकिंग की सुविधा से मिलेगी राहत
& पोस्ट ऑफिस के खाता धाराकों को नेट बैकिंग की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। इससे खाताधारकों को काफी फायदा होगा। ऑनलाइन काम हो सकेगा। अब पोस्ट ऑफिस में भी बैंकों की तरह काम-काज होने लग गया है। इससे गांव ढाणी में बैठे लोगों को सुविधा मिलेगी
हरलाल सैनी, अधीक्षक, डाकघर पाली





No comments:
Post a Comment