Breaking News
recent

रतनगढ़ निजी स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से चली गई बच्ची की जान

रतनगढ़ -  कस्बे के निजी स्कूल मंगलदत्त माध्यमिक स्कूल के स्टाफ की लापरवाही से मंगलवार को चूरू के खांसोली चौराहे पर प्रियंका प्रजापति की सड़क दुघर्टना के बाद कल जयपुर में मौत होने पर  मंगलदत्त स्कुल की मान्यता रदद् कर बच्ची के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए एस डी एम रतनगढ़ के मार्फ़त जनतादल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष दौलतराम पेंसिया के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगों ने प्रजापति भवन से मौन जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय के आगे प्रधानमंत्री के नाम का  ज्ञापन दिया  ।
    सर्व समाज मे ज्ञापन देने वालों में मुख्यतया कन्हैया लाल  स्वामी, ओम  गहलोत , संजय जांगिड़, मोहम्मद हुसैन चौहान , मुन्शी कुरेशी , जाकिर हुसैन , सांवरमल मेघवाल, अब्दुल वासिद के अलावा प्रजापति समाज संगठन के मोटाराम बबेरवाल ,गोविंद  बबेरवाल,  हनुमान बारवाल,  महावीर  कुलचानीया,  जगदीश  कुलचानीया , हेतराम कुलचानीया,  ओमजी सिंमार , गुलाब , बजरंग  लुहानिवाल, चैनकुमार  ब्रह्म नन्द पेंसिया ,अनिल भोभरिया ,रामकुमार कुलचानीया , धन्नाराम ,   पवन  नोखवाल,   बाबूलाल सिरस्वा , तिलोक मारोठिया,  सुनील मारोठिया,  टीकूराम प्रजापत,   माँगी लाल ठेकेदार,   गुरू दत्त खटोड़,  रमेश कुमावत गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह था मामला ---
कस्बे के निजी विद्यालय मंगलदत उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वालो बच्चो को स्कूल प्रशासन की ओर से स्कूल के बच्चों को पिलानी घुमाने के लिए रतनगढ़ से पिलानी लेकर गए थे पिलानी से आते समय कुछ बच्चों को लघु शंका हुई जिस पर शिक्षक स्टाफ ने बस को बीच सड़क रुकवा कर बच्चों को सड़क पार करके लघु शंका से निर्वित होने के लिए कहा गया  सड़क पार करते समय स्कूल की 11 वर्षीय छात्रा  प्रियंका कुमावत को पीछे से आते ट्रक ने टक्कर मार दी । जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और बच्ची को गंभीर हालत में चूरू के डेड राज अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद बच्ची की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया ।  गंभीर चोटो की वजह से प्रियंका ने अंतिम  इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
  स्कूल प्रशासन के लापरवाही की हद पार उस समय हो गए जब डेड राज भरतिया अस्पताल के डॉक्टरों ने स्कूल स्टाफ से कहा बच्चे को फटाफट जयपुर लेकर जाए लेकिन स्कूल प्रशासन ने रतनगढ़ से बच्ची के परिजनों को बुलाया एवं चूरू के समाजसेवी विष्णु शर्मा,  भंवर लाल गूर्जर, विष्णुकुमार सोनी को साथ जयपुर जाकर बच्ची को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया, स्कूल प्रशासन से जब बात की तो उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया।

rajdarpan11@gmail.com

rajdarpan11@gmail.com

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.