Breaking News
recent

झुंझुनू: लोहार्गल मन्दिर के महाराज दुर्घटना में घायल, सीकर जाते समय हुआ हादसा

झुंझुनू। उदयपुरवाटी-लोहार्गल से सीकर जाते समय सडक़ हादसे में राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थस्थल लोहार्गल मंदिर के महाराज अश्विनी दास गम्भीर रुप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब लोहार्गल मंदिर में महाराज अश्विनी दास की कार को सामने से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे मे महाराज अश्विनी दास गम्भीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद महाराज अश्विनी दास को सीकर के कल्याण अस्पताल में लाया गया।

 

Read More: राजस्थान में यहां भीड़े दो गुट, मारपीट में कई हुए घायल

 

वहीं हादसे की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग कल्याण अस्पताल पहुंच गए। महाराज आगामी 16 व 17 तारीख को होने वाले सूर्य संत चरण पादुका स्थापना महोत्सव कार्यक्रम के कार्ड विरतण करने के लिए जा रहे थे।

 

Read More: ईवीएम में छेड़छाड़ का डर, सपोटरा के कांग्रेस प्रत्याशी ने महाविद्यालय में डाला डेरा,दूसरे दिन भी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ रखी निगरानी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.