मोहनगढ. मोहनगढ़ क्षेत्र में इन दिनों यूरिया खाद की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। जिसके चलते किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गत तीन दिन से एक एक कर यूरिया की गाड़ी पहुंच रही है, लेकिन किसानों को पर्याप्त यूरिया मिल नहीं पा रहा है। उधर, यूरिया की कमी के चलते मोहनगढ़ क्षेत्र में खाद, बीज, कीटनाषक विक्रेताओं की ओर से दाम वसूले जा रहे है। इस वजह से अन्य किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को उत्तम यूरिया के दो ट्रेलर तथा उज्ज्वल यूरिया का एक ट्रेलर आया था। उसके बावजूद किसानों को यूरिया नहीं मिल पाया। दिन भर यूरिया के लिए किसानों की कतारें लगी रही। यूरिया के लिए शनिवार को महिलाओं को भी कतार में लगने को मजबूर होना पड़ा। बाद में आधार कार्ड लाने वाले किसानों को ही यूरिया के कट्टे दिए गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा दो कांस्टेबल को लगाया गया। मोहनगढ़ क्षेत्र में किसानों की ओर से खेतों में समय पर बीजाई कर ली। अब किसानों को अपने खेत में खड़ी फसलों को पानी पिलाने के साथ ही यूरिया की जरूरत महसूस होने लगी। ऐसे में गत कई दिनों से किसान यूरिया के लिए इधर-उधर भटकते नजर आ रहे है। इसी को लेकर कस्बे में पिछले तीन दिन से यूरिया के लिए किसानों में मारामारी हो रही है। वहीं विक्रेताओं की मनमानी किसानों पर भारी पडऩे लगी है। किसान पीराणे खां, सायब दीन, खेत सिंह, जगदीश प्रसाद, दीन दयाल सोनी, छगना राम, दीना राम आदि ने बताया कि किसानों ने अपने खेतों में बीजाई तो कर ली, लेकिन अब फसलों को देने के लिए यूरिया नहीं मिल रहा है।
शिविर में भाग लेकर लौटे दल स्वागत
जैसलमेर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय, जयपुर की ओर से राज्य स्तर पर आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गत 26 से 30 नवम्बर को किया गया। शिविर में जिले के 4जी मरू ऑपन रोवर कू्र के चार रोवर्स ने भाग लिया। रोवर लीडर मुकेष हर्ष ने बताया कि कू्र के जनकसिंह, इन्द्रजीत बामणिया, हरिप्रसाद और भारमल ने उक्त शिविर में भाग लिया । शिविर में उन्हें किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा आने पर उससे निपटने के गुर सिखाए गए साथ ही साथ प्राथमिक चिकित्सा के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। चारों रोवर्स के उक्त शिविर से लौटने पर पूर्व सचिव ओमप्रकाष हर्ष, सहसचिव मुकेष हर्ष, रोवर लीडर संजय कुमार हर्ष, आजीवन सदस्य मनोज कुमार व्यास एवं रोवर्स की ओर से सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।





No comments:
Post a Comment