Breaking News
recent

कोहरे में हादसे रोकने के लिए पुलिस को किया अलर्ट

वाहन चालकों को समझाइस करें, ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए

श्रीगंगानगर. रविवार रात से आए घने कोहरे में हादसे रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों की ओर से जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, ऊंटगाडिय़ों पर रिफ्लेक्टर लगाने व वाहन चालकों को समझाइश करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात को जिले ने कोहरे की चादर ओढ ली है। इसके चलते वाहनों की रफ्तार थमसी गई है। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देश पर कोहरे के दौरान हादसे रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है।

जिसमें हाइवे पर वाहन चालकों को धीमी गति में वाहन चलाने के लिए समझाइश करने, नाकाबंदी कर वाहनों की जांच करने, नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मी रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर ही सडक़ पर उतरने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कोई हादसा नहीं हो सके। वहीं वाहन चालकों को कोहरा होने पर पीली लाइट का प्रयोग करने को समझाइश की जाए। सडक़ किनारे वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया, जिससे कोहरे के कारण दूसरा वाहन आकर भिड़ सकता है।

हाइवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाई
कोहरे को देखते हुए हाइवे पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सभी थाना प्रभारियों को हाइवे पर कोहरे के कारण सडक़ दुघटनाएं रोकने के लिए प्रयास करने के लिए कहा गया है। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मी सडक़ किनारे खड़े वाहनों को हटवाएं और चालकों को धीमी गति में वाहन चलाने के लिए समझाइश करें। जिससे हादसों में कमी लाई जा सके।

कोई भी ले जा सकता है रिफ्लेक्टर
कोहरे में हादसे रोकने के लिए पुलिस की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व ऊंटगाडिय़ों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। यातायात प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि यदि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों पर लगाने के लिए कोई ग्रामीण क्षेत्र का जागरुक नागरिक रिफ्लेक्टर ले जाकर लगाना चाहता है तो वह यातायात थाने से निशुल्क रिफ्लेक्टर ले जा सकता है। ट्रैक्टर चालक खुद भी थाने से अपने ट्रैक्टरों के लिए रिफ्लेक्टर ले जा सकते हैं।

इनका कहना है
कोहरे में हादसे रोकने के लिए थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी को हाइवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व ऊंटगाडिय़ों पर रिफ्लेक्टर लगाने तथा नाकेबंदी के दौरान रिफ्लेक्टर जैकेट पहनने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर।

ट्रैक्टर-ट्रॉली व ऊंटगाडिय़ों के पीछे लगाए रिफ्लेक्टर
पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पीछे रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, जिससे कोहरे के दौरान सडक़ पर चलती ट्रॉली पीछे से आ रहे वाहन को दिखाई दे सके और हादसा नहीं हो।

इसके लिए शहर में यातायात प्रभारी आनंद कुमार की ओर से सोमवार को वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इसके अलावा वाहन चालकों को समझाइश की गई। सूरतगढ़ हाइवे पर इंटरसेप्टर वाहन में तैनात पुलिसकर्मियों को भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.