पनवाड़। कस्बे में पनवाड़-चलेट मार्ग पर गुरूवार शाम सात बजे करीब पोलिंग संख्या 153 पर जा रही बस रास्ते में नीम के पेड से टकराने के कारण आधा दर्जन कर्मचारी घायल हो गए।
घायल को गंभीर अवस्था में पनवाड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार जारी है। एएसआई चतुभूर्ज शर्मा ने बताया कि चलेट पोलिंग बूथ की टीम को लेकर बस चलेट गांव जा रही थी।
इसी दौरान पनवाड-चलेट मार्ग पर कालाजी के नीम के पेड से टकराते हुए रगडती हुई आगे निकल गई। बस पेड से टकराने के कारण सीआईएसएफ हैण्डकास्टेबल एसएल देवा, सैनिक राजू कटारा, अध्यापक राजेन्द्र, अजहर, रतन लाल वर्मा, मूलचन्द्र शर्मा सहित आधा दर्जन कर्मचारी घायल हो गए।
पोलिंग बूथ की बस पेड से टकराने की सूचना लोगों को मिलने पर घायलों को बस से निकालकर पुलिस को सूचना दी। मोके पर पहुची पुलिस ने घायलो को पुलिस जीप व निजी वाहनो से पनवाड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
बस में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी सवार थे। बस पेड के टकराने के कारण कर्मचारियों के मुंह, हाथ, पैरो में चोटे आई है। इस समय सभी घायलों का पनवाड़ अस्पताल में उपचार जारी है।





No comments:
Post a Comment