नवनिर्वाचित विधायक मीणा ने पहली बार ली जिला अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश
-बिजली निगम, पंचायतीराज कर्मचारियों व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की ली बैठक
प्रतापगढ़. नवनिर्वाचित विधायक रामलाल मीणा ने पहली बार गुरूवार को जिला अधिकारियों की बैठक ली। विधायक रामलाल मीणा पहली बार विधायक बनने के बाद जयपुर से प्रतापगढ़ आने के बाद ही जिला अधिकारियों की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रामलाल मीणा गुरूवार को प्रतापगढ़ आने पर दोपहर 12 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिसके बाद मिनी सचिवालय व सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
सर्किट हाउस में सडक़ों व पुलियाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश दिए।
शाम को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों के साथ कार्यकर्ता व आमजन भी मौजूद थे। जिन गांवों में अभी तक सडक़ नहीं बनी है, उन सभी गांवों में सडक़ बनाने सहित जिले में टूटी पुलियाओं को लेकर प्रस्ताव तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक मीणा ने अधिकारियों से पूछा की एमपी की सडक़ों में व अपनी सडक़ों में क्या दिक्कत आत है, जो इतनी जल्दी अपनी सडक़े खराब हो जाती है। जिस पर अधिकारियों की ओर से समस्या बताने पर विधायक ने कहा कि कोई भी समस्याएं आती है तो मुझे बताएं, ताकि ऐसी समस्याओं को जयपुर से हल कराया जाएगा।
मिनी सचिवालय में नवनिर्वाचित विधायक रामलाल मीणा ने दोपहर को विद्युत निगम के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विधायक मीणा ने किसानों को दिन में बिजली देने, गांवों में समय पर बिजली देने को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।
पंचायतराज कर्मचारियों को दिए निर्देश
पंचायत समिति सभागार में पंचायतीराज कर्मचारियों व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जो काम तीन माह व छह माह में शुरू करने के वादे किए थे, उन पर चर्चा की गई।





No comments:
Post a Comment