Breaking News
recent

स्कूल की छत से गिरी छात्रा, मौत के बाद परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर लगाया ये गंभीर आरोप

सीकर।

सीकर की एक्सीलेंस स्कूल की बिल्डिंग से आज एक छात्रा की छत से गिरने से मौत हो गई। मृतका डोलियों का बास निवासी दीक्षा माथुर है, जो स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी। छात्रा की मौत की सूचना पर स्कूल में हडक़ंप मच गया। सूचना पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंचे। जहां परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर छात्रा को छत से धक्का देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया और शव उठाने से इनकार करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। अपनी मांग को लेकर परिजन और कॉलोनी के लोग जमकर हंगामा करते रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे सीओ सीटी गिरधारी लाल शर्मा पुलिस जाब्ते के बीच लोगों को समझाने में जुटे हैं।


वहीं इधर...
दो सडक़ हादसों में तीन घायल, रेफर
हनुमानगढ़/संगरिया। दो सडक़ हादसों में दो भाईयों सहित तीन जने गंभीर घायल हो गए। जिन्हें हनुमानगढ़ रेफर कर दिया। पहला हादसा चौटाला बाईपास थ्री स्टार हॉटेल के पास गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। कार की टक्कर से बाइक सवार गांव चौटाला निवासी दो भाई उदयपाल (20) व समीर (19) पुत्र आशाराम वाल्मिकी घायल हो गए। जननायक क्लब सदस्य उदयपाल को संगरिया अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में उन्हें 104 एंबुलेंस से हनुमानगढ़ रेफर कर दिया। डबवाली में उपचाराधीन उसका छोटा भाई समीर खतरे से बाहर है।


दूसरा हादसा गांव मोरजंडसिखान के मोड़ पर करीब सवा दो बजे हुआ। ईएमटी अमित ने बताया कि चक प्रतापनगर गांववासी लूणाराम (30) पुत्र रामेश्वर नायक बाइक पर माणुका गांव जा रहा था। अचानक कुत्ता आने से अनियंत्रित हुई बाइक समेत सडक़ पर गिर गया। जिससे एक पांव में फ्रेक्चर हो गया। उसे राहगीर लहुलूहान हालत में 108 एंबुलेंस पर लेकर हस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ़ रेफर कर दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.