Breaking News
recent

Breaking News : भारतीय गेंदबाज का कमाल अकेले लिए पूरे 10 विकेट, किया पूरी टीम को आउट

नई दिल्ली । आज कल एक क्रिकेट मैच में कई रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं । कई बार सांस रोक देने वाले मैचों में हमने देखा है जब बल्लेबाज ने अपनी अद्भुत बल्लेबाजी से हारा हुआ मैच जिताया हो । लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब कोई गेंदबाज रिकॉर्ड प्रदर्शन करता है । कुछ ऐसा ही देखने को मिला एक क्रिकेट मैच में जहां एक गेंदबाज ने एक पारी में 10 विकेट लेकर सभी को चौंका दिया है । हाल यह है की सब उसकी तुलना पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले से करने लगे हैं ।


अनिल कुंबले की आई याद-
आज जब धूम-धाम क्रिकेट का ज़माना है और दर्शकों को भी बल्लेबाज के बल्ले से बस 4-6 ही निकलते देखने में मजा आता है । यहां क्रिकेट के नए नियम भी बल्लेबाजों को ही अहमियत देते हुए बनाएं जाते हैं । वहां जब कोई गेंदबाज ऐसा अनोखा प्रर्दशन करता है तो दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसको की नजरें वहां ठहर जाती हैं । ऐसा ही कुछ देखने को मिला मंगलवार को रुरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम अनंतपुर में खेले गए मैच में जहां मणिपुर ने अरुणाचल प्रदेश को दूसरी पारी में 36 रनों पर ऑल आउट कर दिया। कमाल की बात यह है कि राजकुमार ने 9.5 ओवरों में 6 मेडन के साथ 11 रन देकर 10 विकेट (9.5-6-11-10) चटकाए।

10 विकेट लेकर किया उलटफेर-
मणिपुर के 18 साल के एक गेंदबाज ने पारी में 10 विकेट झटकने का कारनामा किया है। बाएं हाथ के मीडियम पेसर रेक्स राजकुमार सिंह ने चार दिवसीय अंडर-19 टूर्नामेंट- कूच बिहार ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट निकाले। अरुणाचल प्रदेश की पहली पारी में 138 रनों के जवाब में मणिपुर की पारी 122 रनों पर सिमट गई थी। आखिरकार दूसरी पारी में अरुणाचल प्रदेश को 36 रनों पर ढेर कर मणिपुर ने जीत के लिए मिले 53 रनों का लक्ष्य बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.