Breaking News
recent

#BREAKING : सीकर में भयंकर हादसा, तीन जनों की मौत, लोग बोले-बेहद खौफनाक था एक्सीडेंट का यह मंजर

सीकर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए वोटिंग की तैयारियों में जुटे सीकर में गुरुवार भयंकर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर है।


जानकारी के अनुसार सीकर में झुंझुनूं बाइपास पर दासा की ढाणी के पास गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक ट्रक व कार की भिड़ंत में तीन जनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार आग चल रही थी और अचानक ब्रेक लगने से पीछे से आ रहा ट्रक पर चढ़ गया, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

 

घायलों में बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सीकर पुलिस ने एक मृतक का शव एसके अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है जबकि दो अन्य की मौत प्राथमिक उपचार के बाद रैफर करने के दौरान हुई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.