Breaking News
recent

अमरीका के couple को लगी चपत, पुष्कर घूमना यूं पड़ा महंगा

अजमेर.

पुष्कर आए अमरीका दम्पती को जबरदस्त नुकसान हुआ। उनकी कार का शीशा तोडकऱ चोर साढ़े 3 लाख रुपए के गैजेट्स चोरी कर ले गए। मामला तब गंभीर हो गया जब पर्यटक दम्पती को पुष्कर थाना पुलिस ने कार नो-पार्किंग में खड़ी होने का हवाला देकर शिकायत दर्ज किए बिना टरका दिया।

जब मामला अमरीकी व भारतीय दूतावास से पुलिस के आलाधिकारियों तक पहुंचा तो प्रकरण दर्ज करने के साथ चोरी गए गैजेट्स की तलाश में जुटी।

चले गए कार खड़ी कर घूमने

न्यू जर्सी में अमेरीकी गवन्र्मेंट के साथ काम कर रही जितेन्द्र कौर पति हरजीत सिंह के साथ पुष्कर घूमने आई। वे निर्धारित स्थान पर अपनी कार खड़ी कर घूमने चले गए। वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ था। चोर कार से गैजेट्स चोरी कर ले गए जिनकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए है। विदेशी पर्यटक दम्पती शिकायत के लिए पुष्कर थाने पहुंचे लेकिन शिकायत दर्ज करने की बजाय पुलिस उन्हें कार को नो-पार्किंग में खड़ी करने का हवाला देकर चलता कर दिया।

मामला पहुंचा पुलिस तक

आखिर जितेन्द्र कौर ने दूतावास को दी तो मामला पुलिस के आलाधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद पुष्कर थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस मेला मैदान पहुंचकर ने महिला पर्यटक जितेन्द्र कौर की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

लेपटॉप व आईपेड चोरी
जितेन्द्र कौर के मुताबिक चोर कार का शीशा तोडकऱ लेपटॉप व आईपेड चोरी करके ले गए। जिसकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए है। जितेन्द्र कौर मूलत: चंडीगढ़ के रहने वाली है। उन्होंने पुष्कर मेले के दौरान नई सडक़ बाइपास रोड पर पशुओं के ट्रांसपोर्टेशन की प्रदर्शनी लगाई थी।

विदेशी पर्यटक जितेन्द्र कौर ने कार का शीशा तोडकऱ लेपटॉप चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। जांच की जा रही है।

-नरेश शर्मा, थानाप्रभारी पुष्कर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.