Breaking News
recent

Election2018 : पुरुषों का ज्यादा मतदान उठा रहा सवाल क्या ये सरकार के खिलाफ गुस्सा है

कोटा. जिले की छहों विधानसभा क्षेत्र में 13 लाख 55 हजार 946 मतदाताओं में से 10 लाख 13 हजार 657 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 5 लाख 35 हजार 83 पुरुष, 4 लाख 78 हजार 572 महिला एवं 2 ट्रांसजेण्डर मतदाताओं ने मतदान किया। सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पुरुष मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत 76.22, महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 73.19 तथा ट्रांसजेण्डर मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत 28.57 रहा। इस प्रकार जिले की 6 विधानसभाओं का कुल मतदान 74.76 प्रतिशत रहा।

 

Read More: किसी को देखने की इजाजत नहीं है इसे बनाते समय...आखिर क्या है इस स्याही में, जिसके लग जाये छूटती ही नहीं


जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र पीपल्दा में कुल 1 लाख 97 हजार 652 मतदाताओं में से 1 लाख 43 हजार 139 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें 75 हजार 960 पुरुष तथा 67 हजार 179 महिला मतदाता रहे। यहां मतदान प्रतिशत 72.42 रहा।

 

Read More: #Election2018: मतदाताओं ने किया एक तीर से दो शिकार...


सांगोद में कुल 1 लाख 98 हजार 331 मतदाताओं में से 1 लाख 53 हजार 817 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 81 हजार 801 पुरुष तथा 72 हजार 15 महिला मतदाता तथा 1 ट्रांसजेंडर शामिल है। मतदान प्रतिशत 77.56 रहा।

 

Read More: सुबह बुजुर्गों ने संभाली बूथों पर मतदान की कमान..


कोटा उत्तर में कुल 2 लाख 38 हजार 580 मतदाताओं में से 1 लाख 75 हजार 900 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 91 हजार 718 पुरुष तथा 84 हजार 182 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां मतदान का प्रतिशत 73.73 रहा।

 

Read More: अगर दोनों में से कोई यह कह दे कि मैं जीत जाऊंगा तो अपनी मूछें कटवाने के लिए तैयार हूं...

 


कोटा दक्षिण में कुल 2 लाख 35 हजार 627 मतदाताओं में से 1 लाख 68 हजार 174 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 88 हजार 61 पुरुष तथा 80 हजार 113 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां मतदान प्रतिशत 71.37 रहा।

 


लाडपुरा में कुल 2 लाख 60 हजार 700 मतदाताओं में से 1 लाख 97 हजार 48 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 1 लाख 3 हजार 914 पुरुष तथा 93 हजार 134 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां मतदान प्रतिशत 75.58 रहा।

 


रामगंजमंडी में कुल 2 लाख 25 हजार 56 मतदाताओं में से 1 लाख 75 हजार 579 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 93 हजार 629 पुरुष तथा 81 हजार 949 महिला एवं 1 ट्रांसजेण्डर मतदाता शामिल है। यहां मतदान का प्रतिशत 78.02 रहा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.