जयपुर।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद अब प्रदेश के नौ जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समितियों में सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव 28 दिसंबर को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अलवर, भीलवाड़ा, चूरू, दौसा, धौलपुर, कोटा, नागौर, पाली एवं सीकर में मतदान 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना 30 दिसंबर को सुबह 8 बजे से होगी।
गौरतलब है कि पूर्व में इन पंचायतीराज संस्थाओं में मतदान 27 अक्टूबर और मतगणना 29 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन विधानसभा आम चुनाव, 2018 के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर पर अत्याधिक व्यस्तता होने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारियों के अनुरोध पर आयोग द्वारा यह निर्णय लिया गया था।
ईवीएम से होगा उपचुनाव
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के उपचुनाव में मतदान के लिए इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन उपयोग में ली जाएगी।
आचार संहिता प्रभावी
उप चुनाव की नवीन तिथि की घोषणा के साथ ही समस्त संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो जाएगी जो कि उप चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक जारी रहेगी।





No comments:
Post a Comment