राजसमंद. चारभुजा थाना क्षेत्र के मोराणा में हुई डकैती और गैंगरेप की वारदात के मामले में गुरुवार को पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्जकरवाए। दो आरोपी अब भी पकड़ से दूर हैं। वारदात की गम्भीरता के मद्देनजर पुलिस अब चार आरोपियों की डीएनए प्रोफाइलिंग भी करवा रही है। कुम्भलगढ़ पुलिस उप अधीक्षक मंजीत सिंह ने बताया कि गैंगरेप की पीडि़ता महिला के गुरुवार को राजसमंद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सीआरपीसी की धारा 16 4 के तहत बयान दर्जकरवाए गए। उसने वारदात की पूरी कहानी बयां की। इधर, चारों आरोपियों की आरके जिला अस्पताल में पुरुषत्व जांच के लिए नमूने लिए गए। रिपोर्ट जल्द ही मिलेगी। उप अधीक्षक ने बताया कि जिले में पहली बार हुई इस तरह की वारदात को पुलिस गम्भीरता से ले रही है। गैंग के सदस्य आपराधिक किस्म के हैं और लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इसके मद्देनजर अब उनकी डीएनए प्रोफाइलिंग भी की जाएगी। डीएनए टेस्ट के लिए जिला अस्पताल में नमूने संग्रहित करवाए।
वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद
डकैती और गैंगरेप के बाद चोरी की गई कैम्पर गाड़ी पुलिस ने उदयपुर जिले में साकरोदा-प्रतापनगर रोड पर जिंक स्मेल्टर के पीछे से बरामद कर ली। वारदात के बाद भागने में इस गाड़ी की मदद ली गई थी।
दो और की तलाश
पुलिस ने अब तक चार आरोपी भादसोड़ा (चित्तौडग़ढ़) निवासी गणेश (22) पुत्र रामा बागरिया, मदनलाल (24) पुत्र रामा बागरिया, खेमली (उदयपुर) निवासी गणेश (23) पुत्र छगन बागरिया, साकरोदा, प्रतापनगर (उदयपुर) निवासी लोगर (23) पुत्र नन्दा बागरिया को गिरफ्तार किया है। दो और आरोपियों की तलाश में दक्षिण राजस्थान के कईइलाकों में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पकड़े गए बदमाशों ने अब तक डकैती, लूट की कई वारदातों का खुलासा किया है।





No comments:
Post a Comment