Breaking News
recent

IND vs AUS: भारतीय बल्लेबाजों की नाकामी के बीच आई खुशखबरी, जल्द लौटेंगे पृथ्वी शॉ

नई दिल्ली।नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ टखने की चोट से तेजी से उबर रहे हैं। शास्त्री ने कहा कि पर्थ में 14 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में पृथ्वी को पर कुछ फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि 19 वर्षीय पृथ्वी क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के साथ सिडनी में खेले गए अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।


कोच शास्त्री ने दिया पृथ्वी पर अपडेट-
शास्त्री ने आस्ट्रेलियाई रेडियो चैनल 'सेन रेडियो' से कहा, "पृथ्वी का चोटिल होना दुखद है, लेकिन अच्छी बात यह है कि उनकी चोट में तेजी से सुधार हो रहा है। हम भी चाहते हैं कि वह खेलें। उन्होंने चलना शुरू कर दिया है। अगर उन्होंने अगले सप्ताह तक दौड़ना शुरू कर दिया तो हमारे लिए यह अच्छा संकेत होगा।" कोच ने कहा, "हर खिलाड़ी अलग तरह से चोट से उबरता है। वह अभी युवा हैं और वह जल्दी फिट हो सकते है। हम पर्थ में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के समीप पहुंचने तक उन पर कोई फैसला लेंगे।"

इस तरह हुए थे चोटिल-
भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के बीच खेले गए प्रैक्टिस मुकाबले के दौरान डीप मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे शॉ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के बल्लेबाज मैक्स ब्रयांट का कैच लपका, लेकिन वह गेंद को अंदर रखने के प्रयास में अपना संतुलन खो बैठे थे और सीमा रेखा के पार चले गए थे। इस प्रयास में शॉ का बायां टखना मुड़ गया था और वह बहुत दर्द में दिखे थे। भारतीय फिजियो पैट्रिक फरहार्ट शॉ के पास तुरंत इलाज के लिए पहुंचे और फिर पृथ्वी को एक्सरे के लिए अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट मिलने के बाद पृथ्वी को पहले टेस्ट से बाहर करने का फैसला आया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.