नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे के नाम से मशहूर इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पकड़ बना ली है। टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भारत द्वारा रखे गए 399 रनों के विशाल स्कोर के सामने अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी।
मैच का हाल -
भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर घोषित की थी और आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रनों पर ढेर कर पहली पारी के आधार पर 292 रनों की बढ़त ले ली थी। वहीं अपनी दूसरी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 106 रनों पर घोषित कर दी। जवाब मैं ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी एक बाद फिर लड़खड़ा गई और एक-एक कर पहले चार बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर पैट कमिंस (61) और नाथन लायन (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
जडेजा और बुमराह का कहर -
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने पारी के दूसरे ओवर में ही एरॉन फिंच (3) का विकेट खो दिया। वह छह के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विराट कोहली के हाथों लपके गए। भारत को दूसरी सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई। जडेजा ने पिच पर बने रफ पैच का अच्छा इस्तेमाल किया। इसी श्रेत्र में डाली गई गेंद पर मार्कस हैरिस (13) शॉर्ट लेग पर मंयक अग्रवाल के हाथों लपके गए। इसी बीच उस्मान ख्वाजा ने हालांकि जडेजा को हावी नहीं होने दिया और उन पर निकल कर कुछ अच्छे शॉट्स मारे। ख्वाजा ने अभी तक 35 गेंदों का सामना किया है जिनपर उन्होंने तीन चौके और एक सिक्स लगाया है।
ऑस्ट्रेलिया की ख़राब बल्लेबाजी -
इससे पहले, भारत ने चौथे दिन पहले सत्र में कुछ देर बाद ही अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 106 रनों पर घोषित की। मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर घोषित की थी और आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रनों पर ढेर कर पहली पारी के आधार पर 292 रनों की बढ़त ले ली थी। भारत ने चौथे दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 54 रनों के साथ की। मंयक (42) के रूप में भारत ने दिन का अपना पहला विकेट खोया। वह 83 के कुल स्कोर पर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हुए। मयंक ने अपनी पारी में 102 गेंदों का सामना किया और चार चौकों की अलावा दो छक्के लगाए। मयंक दूसरी पारी में भारत के सर्वोच्च स्कोरर रहे।
मयंक की शानदार बल्लेबाजी -
मयंक के बाद रवींद्र जडेजा (5) को 100 कुल स्कोर पर कमिंस ने अपना छठा शिकार बनाया। ऋषभ पंत (33) को जोश हेजलवुड ने आउट कर भारत को आठवां झटका दिया। इसी के साथ भारत ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। पंत ने 43 गेंदों पर तीन चौके एक सिक्स लगाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कमिंस ने इस पारी में छह विकेट लिए। हेजलवुड को दो सफलताएं मिलीं। भारत ने पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (106), कप्तान विराट कोहली (86), मयंक (76) और रोहित शर्मा (नाबाद 63) की बेहतरीन पारियों की मदद से विशाल स्कोर खड़ा किया था।





No comments:
Post a Comment