अजमेर. परमपिता परमेश्वर इस दुनिया में स्वागत। खुदावंद तूने धरती को प्रेम, भाईचारा, दीन-दुखियों और एकदूसरे की मदद के अवतरण लिया....तेरी असीम कृपा सब पर बरसे ऐसा आशीर्वाद प्रदान कर। आसमां से धरती पर मरियम का राजदुलारा आया है...आईए हम इसका तहेदिल से अभिनंदन करें...। कुछ ऐसी ही प्रार्थनाओं से मंगलवार को शहर के कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट चर्च गूंज उठे। धर्मावलंबियों ने एकदूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर शुभकामनाएं दी। विभिन्न चर्च में घडिय़ाल बजाए गए। लोगों ने आतिशबाजी कर प्रभु यीशू के जन्मदिन का स्वागत किया।
इमेक्यूलेट कंसेप्शनल चर्च बिशप पायस थॉमस डिसूजा, फादर ऑबर्ट कारवाल्हो, फादर कॉसमॉस शेखावत और अन्य ने विशेष प्रार्थना की। बिशप डिसूजा ने कहा कि प्रभु यीशू के मानवता की भलाई, शांति और सौहार्द के संदेश को आत्मसात करना चाहिए। प्रभु ने मानव कल्याण के लिए धरती पर जन्म लिया। वे हमेशा गरीबों, दीन-दुखियों और आम लोगों के लिए समर्पित रहे। ऐसे खुदावंद को पाकर कलीसिया निहाल हो गई है। इस दौरान चर्च की क्वायर ने हम चरवाहे आए झूमके..., आया मसीह दुनिया में तू...कैरल्स गाए।
रॉॅबसन मेमोरियल चर्च
आगरा गेट स्थित रॉबसन मेमोरियल चर्च में प्रोटेस्टेंट धर्मावलंबी विशेष प्रार्थना में मौजूद रहे। रेवरेन जे. के. शर्मा और अन्य पुरोहितों ने बाइबिल की आयतें पढ़ीं। उन्होंने कहा कि हे खुदावंद तूने धरती पर जन्म लेकर कलीसिया को धन्य किया। हम तेरे बताए रास्ते और शिक्षाओं पर चलें ऐसा हमें आशीर्वाद प्रदान कर। इस दौरान मसीह धर्मावलंबियों ने प्रार्थना की।
सेंट मेरीज चर्च पालबीचला
रेवरेन डॉ. जॉन आर. बिस्वास, रेवरेन प्रेम भास्कर और सन्नी एस कुमार ने प्रार्थना कराई। मसीह धर्मावलंबियों ने पवित्र बाइबिल का पाठ किया। चर्च में दीन-दुखियों, रोगियों, पीडि़तों के विशेष प्रार्थना की गई। लोगों ने मध्यरात्रि में एकदूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इन चर्चों में भी प्रार्थनासेंट जोसफ चर्च परबतपुरा, सेंट जोंस चर्च केसरगंज, हिलव्यू एडवेंटिस्ट चर्च रेम्बल रोड, माउन्ट कार्मेल चर्च हाथीखेड़ा, अवर लेडी ऑफ सेवन डॉलर्स चर्चभट्टा और अन्य
नामकरण संस्कार (बैप्टिज्म)
कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट चर्च में नवजात बच्चों का नामकरण संस्कार (बैप्टिज्म) हुआ। इसके तहत चर्च के पुरोहितों ने नवजात शिशु के सिर पर पवित्र क्रॉस से आशीर्वाद देकर उन्हें जल पिलाया। इसके बाद शिशुओं का नामकरण किया गया।
पूर्वजों को याद
मसीह धर्मावलंबी क्रिसमस पर अपने पूर्वजों को भी याद किया। कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट धर्म के लोग कब्रिस्तानों में पहुंचे। वहां पूर्वजों की कब्र पर फूल-माला, बुके, अगरबत्ती, मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मालूम हो कि इस दौरान कई लोगों की आंखें छलछला उठती हैं।





No comments:
Post a Comment