Breaking News
recent

बिहार में NDA का खाता तक नहीं खुलेगा, नीतीश कुमार ने जनता को धोखा दिया- तेजस्वी यादव

पटना: बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों शेयरिंग की घोषणा होने के बाद महागठबंधन ने बड़ा हमला बोला है। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला । तेजस्वी यादव ने एनडीए में सीट शेयरिंग पर तंज कसते हुए कहा कि 22 सीट लेने वाली भाजपा आज 17 पर समझौता की है। वहीं 32 सीट वाली जदयू 17 सीटों पर लड़ने को तैयार यह हताशा और निराशा को दर्शा रहा है। बिहार में एनडीए का खाता तक नहीं खुलेगा। तेजस्वी ने कहा कि ये मैं नहीं बिहार की जनता कह रही है। राज्य में महागठबंधन की जीत तय मानी जा रही है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा दिया। बिहार में गोलियों की बरसात हो रही है और वो सीट पर चर्चा करने में व्यस्त हैं। पूरे देश में इमरजेंसी का माहौल बनाया गया है।

 

भाजपा पर कुशवाहा का अटैक

वहीं हाल ही में महागठबंधन का हिस्सा बने उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर भाजपा पर तंज कसा। कुशवाहा ने कहा कि 56 इंच के सीना वाले नीतीश कुमार के सामने क्यों नतमस्तक हो गए और आधा-आधा बंटवारा पर क्यों तैयार हो गए। इसका सीधा मतलब है कि अगामी चुनाव में उनका हार निश्चित है। इसलिए भाजपा ने इस तरह का फैसला किया है।

 

एनडीए में सीट शेयरिंग पर सहमति

गौरतलब है कि एनडीए घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग हुई। भाजपा और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं 6 सीटों पर एलजेपी अपना उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह के आवास पर बैठक हुई। सीएम नीतीश कुमार, एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान और चिराग पासवान शामिल थे। इस खुलासे के बाद सीटों के बंटवारे को लेकर बिहार में एनडीए घटक दलों के बीच जारी खींचतान भी समाप्‍त हो गया है। इस खुलासे के बाद एनडीए में शामिल सभी दलों ने पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को पटखनी देने का दावा किया है।

महागठबंधन का हिस्सा बने कुशवाहा

बता दें कि हाल ही में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी महागठबंधन में शामिल हुए है। पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में कुशवाहा महागठबंधन में शामिल हुए। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.