Breaking News
recent

OMG: झालावाड के रटलाई कस्बे में यूरिया खाद पुलिस थाने में वितरण, लम्बी लाइनों में लगे किसान

रटलाई.कस्बे में पिछले कई दिनों से यूरिया खाद की कमी के चलते किसान परेशान हो रहे थे । सोमवार को एक डीलर के यहां पर खाद आया किसानों की ज्यादा भीड़ के चलते पुलिस थाने में वितरण किया गया । जानकारी के अनुसार सोमवार को कस्बे में शिवशंकर एग्रीकल्चर ऐजेन्सी के यहां पर यूरिया खाद आया जिसकी किसानों को भनक लग गई । डीलर ने खाद वितरण के लिए झालारापाटन रोड़ पर वितरण के लिए ट्रक खड़ा किया लेकिन किसानों की भीड़ व हंगामा होता देख डीलर ने यूरिया का ट्रक भालता रोड़ थाने पर ले गया जहां पर पुलिस जाप्ता की निगरानी में महिला व पुरूषों की अलग-अलग लाईन लगाकर आधार कार्ड से एक-एक बैंग वितरण किया गया । इस प्रकार से डीलर ने पुलिस की निगरानी में पुलिस थाने में 555 यूरिया बैंग वितरण किया गया । इस दौरान लोग एक-दूसरे को धक्का-मुक्की व हंगामा करते रहे । लेकिन पुलिस ने शांती से खाद बंटवाया । एएसआई हरिवल्लभ ने बताया कि डीलर के यहां पर खाद आया लेकिन भीड़ अधिक होने से पुलिस की निगरानी में पुलिस थाने में खाद बंटवाया गया । इस दौरान पर्याप्त जाप्ता तैनात रहा । वहीं कई घण्टों इंतजार के बाद किसानों को खाली हाथ भी लौटना पड़ा । किसान रामनारायण,फूलचंद,संतराम,भरतराज आदि ने बताया कि सरकार को इस समय पर्याप्त खाद उपलब्ध करवाने की मांग की है ।
सहकारी समिति व अन्य डीलर नहीं मंगवा रहे है खाद
रटलाई. क्षेत्र में इन दिनों खाद की कमी हो रही है । लेकिन क्षेत्र की सहकारी समितियां एवं कस्बे के खाद डीलरों द्वारा खाद नहीं मंगवाया जा रहा है । जिसके कारण किसानों को खासी परेशानी हो रही है । किसानों ने समितियों एवं डीलरों द्वारा खाद मंगवाना चाहिए ताकी लोगों को राहत मिल सके । क्षेत्र के किसानों को इस समय परेशान नहीं होना पडे ।

जब भी याद करोगे आपके बीच मौजूद रहूंगा : नागर
भीमसागर । खानपुर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक नरेंद्र नागर सोमवार को ग्राम पँचायत बाघेर के गांवों में धन्यवाद यात्रा पर रहे । नरेंद्र नागर हरिगढ़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कर दोपहर 1 बजे बाघेर पहुँचे नागर ने बोर के भेरू जी पूजा अर्चना कर गांव में घर -घर जाकर ग्रामीणों को विजय बनाने पर धन्यवाद दिया । वही करीब 3 बजे बन्या गांव में नरेंद के पहुँचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया । नागर ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बोला की जय जीत विकास की जीत है जब भी आप मुझे बुलाओगे आपके बीच मौजूद रहूंगा । विकास झालावाड़ जिले की पहचान है हम इस को रुकने नही देगे जब भी आपको जरूरत होगी आपके साथ कंधे कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा । नागर की धन्यवाद यात्रा में भाजपा नेता अभय सिंह चन्द्रवात , हेमराज नागर , बिरधीलाल गोस्वामी , सत्यनारायण चौरसिया , अशोक नागर , भीमसागर के श्रीलाल पारेता , युवा मौर्चा भीमसागर राधेश्याम सुमन , समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों का काफिला नागर की यात्रा में शामिल रहा । (रिपोर्ट : गोविन्द शर्मा )

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.