Breaking News
recent

Rahul gandhi in bhilwara: देश का चौकीदार धन्नासेठों की जेब भरने में लगा है, जबकि बेरोजगार आत्महत्या के लिए मजबूर

भीलवाड़ा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जमकर बरसते हुए कहा कि देश का चौकीदार कुछ धन्नासेठों की जेबें भरने में लगा है जबकि अंजली जैसी बेरोजगारों को कुछ लाख का ऋण भी नहीं मिल पा रहा है और बेरोजगार युवाओं को आत्महत्या करनी पड़ रही है।


वे सुखाडिय़ा स्टेडियम में शनिवार को कांग्रेस के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी तो अनिल अंबानी को मदद करेंगे। अम्बानी ने कभी हवाई जहाज नहीं बनाया, लेकिन अम्बानी को ये काम सौंपा गया। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान और राजस्थान के सामने दो सबसे बड़ी समस्याएं है। सबसे बड़ी समस्या युवाओं को रोजगार दिलवाने की है और दूसरी किसानों को एक अच्छा भविष्य दिलाना है। ये दो काम देश के सामने चैलेंज है। कुछ समय पहले राजस्थान में अलवर में चार युवाओं बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी जो वसुंधरा और प्रधानमंत्री को मैसेज दिया कि आपने हिंदुस्तान के बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिला पाये हो, इसलिए आत्महत्या कर रहे है।

उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा में कितनी ही कपड़े की फैक्ट्रियां बन्द हो गई है जिससे मजदूर बेरोजगार हो गए है। नोटबंदी से लाखों लोग बेरोजगार हो गये। जब रोजगार के बारे में उनसे सवाल पूछा जाता है तो वे कहते है जाकर पकौड़े बनाओ। उन्होंने कहा कि नोटबंदी में लोगों को लाईनों में खड़ा किया। उन्होंने महिलाओं की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि जो रुपए घर में बचाकर रखे थे वो नरेन्द्र मोदी की जेब में चले गये।

उन्होनें कहा कि विजय माल्या दस हजार करोड़ लेकर चला गया। ललित मोदी का तो चीफ मिनिस्टर के बेटे के साथ दस करोड़ का हिस्सा है। 35 हजार करोड़ रुपए नीरव मोदी जैसे चोर को दिलवाया।

उन्होनें कहा कि अगर सरकार दस बीस लाख रुपए किसी अंजली को देते तो वह कुछ लोगों को रोजगार भी देती। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी लोगों की बात नहीं सुनेंगे, वे अनिल अम्बानी की बात सुनेेंगे। उन्होंने कहा कि अम्बानी के सारे बिजनिस एक के बाद एक सारे फेल होते हैं। रिलायंस ठप हो रही है। अंजली को एक रूपया नहीं मिला और अम्बनी को 45 हजार करोड़ रुपया कर्जा दे दिया। राफेल की चर्चा करते हुए कहा कि सरकारी कम्पनी को ठेका नहीं देकर अम्बानी के माध्यम से दिलाया। उन्होंने कहा कि हवाई जहाज खरीदने के लिए भी फ्रांस को ठेका दिया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी वह किसानों का कर्जा माफ करेगी। छोटे कारीगर, मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारी बहुमत से राजस्थान में सरकार बनाने जा रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार ने राजस्थान की जनता को धोखा दिया। जनता ने उन्हें बहुमत देकर भेजा था, लेकिन वे जनता के भरोसे पर खरे नहीं उतर सके। पांच साल तक सिर्फ सत्ता का सुख भोगा। उन्होंने भाजपा सरकार को झूठ का पुलिंदा बताया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव तरुण कुमार व सातों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.