Breaking News
recent

Rajasthan Assembly ELection 2018- पैसे देकर वोट देने का दबाव, विधायक की पुत्रवधू सहित चार के विरुद्ध दी रिपोर्ट

भीम/ राजसमंद। भाजपा प्रत्याशी व विधायक हरिसिंह रावत के समर्थन में बरतू में जनसंपर्क के दौरान एक महिला को दो हजार रुपए व एक किलो गुड़ का प्रलोभन देकर भाजपा को वोट देने का दबाव बनाने व मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक की पुत्रवधू सहित चार के विरुद्ध भीम थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया।

 

 

जानकारी के अनुसार बरतू निवासी ऊषादेवी पत्नी लक्ष्मणसिंह रावत ने भाजपा प्रत्याशी हरिसिंह रावत की पुत्रवधू निशा उर्फ पिंकी पत्नी रणजीतसिंह, बसंतादेवी रावत, सुनीतादेवी व रेखा सहित दर्जनभर महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दी। बताया कि दोपहर डेढ़ बजे उसके घर में घुस आए और दो हजार नकद, एक किलो गुड़ देकर भाजपा को वोट देने का दबाव बनाया। पीडि़ता द्वारा किसी के दबाव में वोट नहीं देने की बात कही, तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में पीडि़ता ने भीम थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मेडिकल करा कर जांच शुरू कर दी।


भीम रिटर्निंग अधिकारी सुरेशचंद्र चावला ने बताया कि महिला पर वोट के लिए दबाव बनाने पर मेडिकल करा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भीम थाना प्रभारी लाभूराम विश्नोई ने बताया कि हां रिपोर्ट आई है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.