Breaking News
recent

Rajasthan Election 2018 : उदयपुर के इस मतदान केंद्र पर पहुंचकर गुस्‍से में आए मतदाता.. video

मुकेश ह‍िंंगड़/उदयपुर. शहर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हाथीपोल में मतदान करने आये लोगो का बड़ा विरोध सामने आया। लोहा बाजार से ऊंचाई वाले इलाके तक पहुंचने के लिए कई सीढ़ियां चढ़ने के बाद जब मतदाताओं को मतदान केंद्र के पीछे वाले गेट के बाहर ताला लगा था तो बड़ी निराशा हुई। वहां बताया गया कि मतदान केंद्र में इस बार प्रवेश के लिए गेट ही बंद कर दिया है और अब दूसरे गेट से प्रवेश करना होगा। मतदाताओं ने इस बात पर गुस्सा जताया कि वह इतनी मुश्किल से तो ऊपर आए और अब वह घूमकर वहां जाएंगे तो कितनी परेशानी उनके लिए होगी। कई मतदाताओं ने तो गुस्से-गुस्से में इतना तक कह दिया था कि फिर ऐसे में वोट डालने से ही क्या मतलब, एक तरफ तो प्रशासन इतनी सुविधाओं की बात कर रहा दूसरी तरफ़ इतने ऊंचे वाले इलाके में एक गेट ही बंद कर दिया। वहां पर कई बुजुर्ग ऊंचाई तक चढ़े लेकिन उनको निराश होकर दूसरा रास्ता अख्तियार करना पड़ा जिससे उनकी परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.