Breaking News
recent

Rajasthan Election 2018 Voting in Udaipur Live Updates : उदयपुर में 11 बजे तक हुई 21.6 प्रतिशत वोटिंग, वोटर्स उत्‍साह‍ित

उदयपुर. Rajasthan Election 2018 Voting in Udaipur live updates : लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव अर्थात मतदान दिवस का यह पर्व राजस्थान में शुरू हो चुका है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आज यानी 7 दिसम्बर को मतदान केन्द्रों पर लोग मत डालने के लिए पहुंच रहे हैं। उदयपुर में सुबह 11 बजे तक 21.6 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहींं, सर्दी के बावजूद मतदाताओं में उत्‍साह देखने को मिल रहा है। सुबह 8 बजे से पूर्व ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। गांवों में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। गामीण मतदान का समय शुरू होने से पहले ही मतदान केन्द्र पर आने लगे थे। युवाओं में भी उत्साह का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 11 बजे तक गोगुंदा में 23.6 प्रतिशत, झाड़़ा़ेेल में 20.59 प्रतिशत, खेरवाड़़ा़ में 21.46 प्रतिशत, उदयपुर ग्रामीण में 21.52 प्रतिशत, उदयपुर शहर में 20.11 प्रतिशत, मावली में 22.73 प्रतिशत, वल्‍लभनगर में 22.93 प्रतिशत और सलूंबर में 20.38 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

 

READ MORE : Rajasthan Election 2018 : उदयपुर जिले में मतदान के दौरान की देखिए ये बेहतरीन तस्वीरें-

 

जिले में इतने मतदाता, इतने प्रत्याशी
विधानसभा चुनाव में उदयपुर जिले के मतदाताओं की बात करेंं तो कुल मतदाता 19 लाख 99 हजार से अधिक है। विधानसभा वार मतदाओं की संख्या गोगुन्दा में 245758, झाड़ोल में 244863, खेरवाड़ा में 268964, उदयपुर ग्रामीण में 257115, उदयपुर शहर 237196, मावली में 234484, वल्लभनगर में 246529 तथा सलुम्बर विधानसभा में 264105 कुल मतदाता है जो कि जिले की आठ विधानसभाओं के 62 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंंगे।

 

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.