Breaking News
recent

Rajasthan Election 2018 : कांग्रेस समझ चुकी मोदी के काम से मुकाबला नहीं कर सकते : गडकरी

मुकेश ह‍िंंगड़़/ उदयपुर. केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस यह समझ चुकी है कि देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार के अच्छे किए कार्य से वह मुकाबला नहीं कर सकेगी इसलिए वह दूसरे मुद्दों की तरफ है।
गडकरी मंगलवार को उदयपुर की होटल योइस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पचास साल में जो नहीं कर सकी वह हमने पांच साल में कर दिखाया है। कांग्रेस का चुनावों के दौर में हर समय यह नीति रही कि दो समाजों को बांटने का काम किया जाए, गडकरी ने कहा कि मुद्दा तो यह महत्वपूर्ण है कि कांग्रेस को हमारे काम की कमी बतानी चाहिए ताकि हम उसे दूर करेगे लेकिन कांग्रेस इससे डरती है।
गडकरी ने कहा कि उनका सपना था कि झीलों में हवाई जहाज उतरे और अब सरकार ने इसको मान्यता दे दी है, बहुत जल्द उदयपुर की झीलों में भी हवाई जहाज उतरने लगेगी, इसके लिए उन्होंने उदयपुर के होटल उद्योग से जुड़े लोगों को आगे आने की बात कही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.