छात्राओं ने अनोखे तरीके से दिया मतदान का संदेश
रंगीन चेहरों ने दिया मतदान करने का संदेश
बाड़मेर पत्रिका
जिला मुख्यालय पर गुरुवार को स्कूली छात्राओं ने मिड ब्रेन एक्टिवेशन के जरिए आंखों पर पट्टी बांध कर साइकिल रैली निकाल मतदान का संदेश दिया। रैली को उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान आनंद जे थोरी, सरिता चौधरी, संतोष कड़वासरा, तनुजा जांगिड़, गुडिय़ा गौड़, प्रिया पारवानी, गंवरी चौधरी, प्रभुराम सेंवर की अगुवाई में विद्यार्थियों ने मतदान अवश्य करें, मतदान आपका अधिकार है कि तख्तियां लिए चले। इस दौरान अंजली विश्नोई, दिव्या पारवानी, वसुंधरा गोदारा ने मिड ब्रेन एक्टिवेशन के जरिए आंखों पर पट्टी बांध कर साइकिल चलाई। विद्यार्थियों ने आमजन को विजिटिंग कार्ड देकर मतदान करने का अनुरोध किया।
बाड़मेर में कुछ युवतियां ने चेहरे पर रंग लगाकर मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही लोगों से मतदान करने की अपिल भी की।





No comments:
Post a Comment