कठपुतली ने कहा फेक न्यूज का करों बहिष्कार तो
युवक युवतियों ने लिया फेक न्यूज बहिष्कार का संकल्प
बाड़मेर पत्रिका
कठपुतली हाथ में मोबाइल लेकर लोगों को बता रही है कि सोशल मीडिय़ा सुविधा के लिए है गलत अफवाह फैलाने के लिए नहीं है। गलत समाचार को अलग अलग ग्रुपों में भेजने से कई लोगों को नुकसान हो जाता है। हाल ही सर्वे में पता चला कि पिछले एक वर्ष में फेक न्यूज से लगभग 30 लोगों की जान जा चुकी है। आज के युवा बिना सोचे समझे फेक न्यूज का प्रचार प्रसार कर रहे है। प्रशासन ने फेक न्यूज प्रचारित करने वालों पर कार्रवाई करती है। लोग कठपुतली के इस मंच को बड़े चाव से देखकर जानकारी जुटा रहे है। अवसर था राजस्थान पत्रिका के शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत सोमवार को राजकीय चिकित्सालय के नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में फेक न्यूज जागरूकता कार्यक्रम का। इस दौरान सुर संगम संस्थान के कलाकारों ने कठपुतली प्रदर्शन के माध्यम से न्यूज की गुणवत्ता, सत्यता व पहचान करने की बात बताई। उपस्थित नर्सिंग विद्यार्थियों ने फेक न्यूज को लेकर विचार व्यक्त किएं। उन्होने सोशल मीडिय़ा पर चल रहे भ्रामक प्रचार नहीं करने की बात कही।
फेक न्यूज बहिष्कार संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर कठपुतलतियों ने उपस्थित जन समुदाय को फेक न्यूज बहिष्कार का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में गोविंदसिंह, दलपत आचार्य, बिहारी पंवार सहित कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बीएल मंसुरिया, वेदांता केयर्न के सीपी राजावत, निशंात कुमार, अबरार मोहम्मद, रमेश मंगल, मंगलाराम विश्रोई, पंचायत प्रसार अधिकारी ओंकारदान सहित कई लोग मौजूद रहें





No comments:
Post a Comment