Breaking News
recent

Rajasthan Election result LIVE : थोड़ी देर में शुरू होगी मतों की गणना, जानिए SIKAR का पल-पल का अपडेट

सीकर. सीकर के सियासी रण की तस्वीर मंगलवार दोपहर को साफ हो जाएगी। कई दिनों के इंतजार के बाद 105 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा भी राजकीय कन्या महाविद्यालय में खुलेगा। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती सुबह आठ बजे से होगी। सुबह नौ बजे ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। चुनाव के रूझान सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। जबकि आठों विधानसभा सीटों का परिणाम दोपहर तक आने की उम्मीद है। मतगणना के परिणाम के साथ ही सीकर के मतदाताओं का जनादेश विधानसभा पहुंचेगा। इस बार के चुनावी रण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दावं पर रहेगी।


प्रवेश व्यवस्था


गेट नंबर एक से मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, मतगणना ऑब्जर्वर, मतगणना के लिए नियुक्त अन्य प्रकोष्ठ के कार्मिक, गेट नंबर दो से चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थी, चुनाव अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता, गेट नंबर तीन से रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्मिक, गेट नंबर चार से राजकीय वाहनों का प्रवेश होगा।


टेबलों पर गिनती
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में 12-12 टेबिल के हिसाब से गणना होगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में 20 से 25 राउंड होने है।


सुरक्षा: तैनात होंगे 600 जवान
मतगणना के लिए एसके कन्या कॉलेज के अलावा बजरंग कांटा से कल्याण सर्किल तक सुरक्षा के मजबूत इंतजाम रहेंगे। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि मतगणना स्थल पर 600 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की हैं। 300 पुलिसकर्मी मतगणना स्थल पर रहेंगे तो 300 पुलिसकर्मी महाविद्यालय के बाहर तैनात रहेंगे। वहीं 40 से अधिक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।

धारा 144 लागू, तत्काल विजय जुलूस नहीं
आचार संहिता के चलते मंगलवार को भी जिलेभर में आचार संहिता रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि चुनाव परिणाम के बाद विजयी उम्मीदवारों द्वारा कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा।

आज ऐसे रहेगी यातायात व्यवस्था
सीकर शहर के लोग मंगलवार को आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकले। चौपहिया वाहन लेकर निकले तो जाम में फंस सकते हैं। वजह है कि मतगणना के कारण सिल्वर जुबली रोड पूरी तरह बंद रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस रोड से जुड़ी सभी गलियों को भी बैरिकेटिंग कर बंद कर दिया गया है। वहां पर तडक़े पांच बजे से ही पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। ऐसे में वाहन स्टेशन रोड, जाट बाजार होते हुए रोडवेज डिपो की तरफ आ सकेगे।

यहां रहेगा ज्यादा जाम
सिल्वर जुबली रोड पर आवागमन बंद रहने से कल्याण सर्किल, कलक्ट्रेट, नवलगढ़ रोड पुलिया, स्टेशन रोड, बजरंग काटा क्षेत्र में जाम की स्थिति ज्यादा रहेगी। मतगणना पूरी होने के बाद सिल्वर जुबली रोड पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन परिणाम आने के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ और विजयी जुलूस का भी यातायात पर प्रभाव पड़ेगा।

पैदल आवागमन भी रहेगा बंद
मतगणना के दौरान श्री कल्याण अस्पताल से पुलिस लाइन तक पैदल आवागमन पर भी प्रतिबंध रहेगा। इस मार्ग पर पासधारी ही जा सकेंगे। कल्याण महाविद्यालय के गेट नंबर एक से मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, ऑब्जर्वर व मतगणना के लिए नियुक्त अन्य प्रकोष्ठो के कार्मिक जा सकेंगे। गेट नंबर दो से चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थी, चुनाव व मतगणना अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा। गेट नंबर तीन से रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अ धिकारी के कार्मिकों को प्रवेश दिया जाएगा। गेट नंबर 5, 6 व सात से तय वाहनों का प्रवेश हो सकेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.