Breaking News
recent

rajasthan election Results 2018 live updates: फैसले की घड़ी आज-किसके सिर बंधेगा विधायकी का सेहरा,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. देश के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्रों में शुमार सीमावर्ती जिले के विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर और पोकरण विधानसभा क्षेत्र के चुनाव नतीजे मंगलवार को आएंगे। इसके लिए जैसलमेर स्थित राजकीय एसबीके कॉलेज में दोनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होगी, जिस चुनाव को लेकर पूरे जिले में गत दो महीनों से हर खास और आमजन उत्साहित थे, उसके नतीजे दोपहर तक मिल जाएंगे। जैसलमेर सीट पर कांग्रेस के रूपाराम मेघवाल और भाजपा के सांगसिंह भाटी तथा पोकरण में कांग्रेस के सालेह मोहम्मद और भाजपा के प्रतापपुरी के बीच सीधा मुकाबला है। एक तरह से यह चुनावी नतीजे इन चारों उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का निर्धारण करने वाले साबित होंगे। चुनाव परिणाम पहले पोकरण का जारी होगा, उसके बाद जैसलमेर का परिणाम आएगा। विजय जुलूसों पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
कड़े पहरे में होगी मतों की गिनती
एसबीके कॉलेज में मंगलवार को मतगणना के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान षांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के लिए 358 मतदान केन्द्रों के वोटों की गणना के लिए 12 टेबलें लगाई गई हैं एवं 30 राउंड में मतगणना होगी। इसी प्रकार पोकरण क्षेत्र के 258 केन्द्रों के वोटों की गणना के लिये 12 टेबलें लगाई गई है तथा 22 राउंड में मतगणना होगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी और बाद में 8.30 बजे से इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के वोट गिने जाएंगे।
बिना पास प्रवेश नहीं
मतगणना स्थल में बिना पास किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना के अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी जैसलमेर व पोकरण की ओर से जारी वैध पास के जरिए ही काउटिंग एजेंट, प्रत्याशी के अभिकर्ता को प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर किसी भी कर्मचारी-अधिकारी के साथ मतगणना से जुड़े व्यक्तियों को पास के बिना अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियुक्त अधिकारियों व कार्मिकों के साथ अभ्यर्थियों व उनके गणक अभिकर्ताओं को पास संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की ओर से जारी किए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति, चुनाव एजेन्ट, उम्मीदवारों के साथ मतगणना कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी भी अपने साथ मोबाइल नहीं रख सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए अधिग्रहित किए गए निर्धारित परीधि में अद्र्धसैनिक बलों की ओर से प्रवेश के समय प्रत्येेक व्यक्ति की जांच की जाएगी। यदि किसी ने इस निर्देश का उल्लंघन किया तो उसके उपकरण को जब्त कर लिया जाएगा।
परिणाम के बाद शांति कायम रखने की तैयारी
जैसलमेर और पोकरण में कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में चुनाव परिणाम के बाद जैसलमेर और पोकरण शहरों सहित जिले भर में कानून तथा शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर प्रशासन ने अपनी तरफ से हरसंभव उपाय को अमल में लाने की व्यवस्था कर रखी है।

फैक्ट फाइल -
-02 विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर जिले में
-07 दिसम्बर को करवाए गए थे चुनाव
-82.27 प्रतिशत मतदान हुआ जैसलमेर में
-87.43 प्रतिशत वोट पड़े पोकरण में

सभी तैयारियां पूरी
विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर-132 एवं पोकरण -133 के लिए गत 7 दिसम्बर को सम्पन्न चुनाव के मतों की गणना के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
-ओम कसेरा, जिला निर्वाचन अधिकारी जैसलमेर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.