Breaking News
recent

Rajasthan Election Voting: मतदान कल, पहले दिन 922 पोलिंग पार्टी रवाना, इवीएम मिलने के बाद कार्मिकों को पता चला किस बूथ पर है ड्यूटी।

बाड़मेर. विधानसभा चुनाव 2018 में जिले के दूर-दराज के पोलिंग बूथों के लिए बुधवार को बाड़मेर से मतदान दलों की रवानगी हुई। एक दिन बाद 7 दिसम्बर को होने वाले मतदान को लेकर जिले की तीन विधानसभाओं के लिए मतदान दलों प्रशासनिक इंतजामों के साथ रवाना किया गया। गुरुवार को जिले की चार शेष रही विधानसभाओं के बूथों के लिए मतदान दल रवाना होंगे।

जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज परिसर में कड़ी सुरक्षा व जांच के बाद पहले दिन शिव, पचपदरा व सिवाना विधानसभा क्षेत्र में चुनाव करवाने के लिए मतदान दल रवाना किए। तीनों विधानसभा में चुनाव के लिए 922 मतदान दल रवाना हुए हैं। जिसमें करीब 3 हजार अधिकारी व कर्मचारी शामिल है। इसके अलावा पुलिस जाब्ता भी साथ रहेगा।

 

मैले जैसा नजारा नजर आया

यहां पीजी कॉलेज में सुबह 7 बजे प्रशासनिक अधिकारी दल बल के साथ पहुंच गए। जांच व पुख्ता कागजी कार्यवाही पूर्ण होने के बाद मतदाल दलों को वाहनों के जरिए रवाना किया गया। यहां दिनभर मैले जैसा नजरा देखने को मिला। मतदान दलकर्मी दरी-बिस्तर व बैग लिए मतदान करवाने के लिए उत्साहित नजर आए।

 

मतदान दल के साथ पुलिस स्कॉर्ट टीम

कॉलेज परिसर में प्रशासन की ओर से शामियाने लगाकर अलग-अलग काउण्टर स्थापित किए गए हैं। यहां इवीएम मशीन (EVM Machine)का आवंटन होने के बाद मतदान दल में शामिल कार्मिकों को पता चला कि कौनसे बूथ पर जाना है। इसके बाद मतदाल दलों को पुलिस सुरक्षा के साथ रवाना किया गया। पोलिंग पार्टी की सुरक्षा को लेकर पुलिस स्कॉर्ट टीम बूथ तक साथ रहेगी। बूथ पर पहुंचाने के बाद स्कॉर्ट टीम लौटेगी।

 

फैक्ट फाइल

-2194 जिले में कुल मतदान केंद्र
- 03 विधानसभा के लिए 922 मतदान दल रवाना

- 418 संवेदनशील बूथ हैं बाड़मेर जिले में
- 247 मोबाइल टीमों की रवानगी

- 922 दलों के साथ 261 पुलिसकर्मी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.