Breaking News
recent

Rajasthan Election: प्रचार थमा, आखिरी दिन प्रत्याशियों का रैली और रोड शो पर जोर

बालोतरा. विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को भाजपा, कांग्रेस ( Congress ) सहित विभिन्न पार्टियों व निर्दलियों ने प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झौंक दी। शहर व क्षेत्र में सभाएं, रैली और रोड शो का जोर रहा।

 

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शहर में वाहन रैली निकाली गई। संत राजेश्वर छात्रावास से बाइक रैली रवाना हुई। इसमें पूर्व सभापति महेश चौहान व प्रमुख पदाधिकारी साथ थे। नगर के प्रमुख मार्गों से बाइक रैली गुजरी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अमराराम चौधरी के लिए समर्थन मांगा।

 

प्रत्याशी अमराराम ने बालोतरा, जसोल व क्षेत्र के कई गांवों में सभाओं में विकास की बातें बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रिफाइनरी कार्य शुरू करवाया, शहर, क्षेत्र में मीठा पानी पहुंचाया। विधानसभा पचपदरा कांग्रेस प्रत्याशी मदन प्रजापत ने बालोतरा,आवासन मण्डल, मांजीवाला, कल्याणपुर आदि गांवों में सभाएं आयोजित की। बालोतरा व क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की बात कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में अंतर है। युवाओं, किसानों व आमजन से झूठे वायदे किए। निर्दलीय प्रत्याशी हुकमसिंह, शिवसेना ने शहर में समर्थकों के साथ रैली निकाली। उन्होंने विकास के लिए मतदान की बात कही।

 

बालोतरा. भारत वाहिनी पार्टी प्रत्याशी नाथूराम ने बुधवार को नगर के पार्टी कार्यालय से समर्थकों के साथ शहर में रैली निकाली। पार्टी प्रदेश महामंत्री घेवरचंद सारस्वत, प्रवक्ता सुमेरलाल ने संबोधित करते कहा कि क्षेत्र का विकास करना है। विमला गौड़ ने आभार ज्ञापित किया।

समदड़ी. निर्दलीय उम्मीदवार बालाराम चौधरी के समर्थन में विधानसभा मुख्यालय सिवाना में बुधवार को रैली व रोड शो हुआ। कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी बालाराम चौधरी को कंधंो पर उठाकर रैली निकाली। चौधरी ने सिवाना के विकास के लिए मतदान का कहा। महंत निर्मलदास महाराज, पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल, ओमाराम भील, प्रेमसिंह पादरू, केशरसिंह राठौड़, पहाड़सिंह कुण्डल आदि साथ थे। इसी क्रम में वालू, जूना मोतीसरा, वालियाना, चूली बेरा, हि़ंगलाज, भीमगोड़ा आदि गांवों में जनसभाएं की।


चौधरी के निकले रोड शो में शामिल लोग

सभाओं में विकास कार्य गिनाए
सिणधरी. सिवाना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हमीरसिंह भायल ने बुधवार को सिणधरी कस्बे में रोड शो निकाला। इस दौरान कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर भाजपा की राष्ट्रीय विचारधारा के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि सिणधरी में आइटीआइ कॉलेज, राइका समाज के आवासीय विद्यालय, लूनी नदी पर निर्मित ब्रिज जैसे कार्य भाजपा ने महज पांच वर्षों में कर दिखाया है। इस
अवसर पर जोगेंद आचार्य,गोविंद जीनगर, जबरसिंह महेचा, जालमसिंह मीठा, पोकर नवाद, राणाराम प्रजापत आदि कार्यकर्ता साथ थे।

 

 

कांग्रेस-भाजपा ने किया गुमराह

शिव. शिव विधानसभा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी उदाराम मेघवाल ने रोड शो निकाला। गडरारोड से रोड शो शुरू हुआ। जिसमें दुपहिया एवं चार पहिया वाहन शामिल हुए। रैली गडरारोड से शुरू होकर विभिन्न गांवों, गागरिया से होते हुए रामसर पहुंची। जहां पर प्रत्याशी ने आभार जताते हुए 7 दिसंबर तक इस जोश को बरकरार रखने का आाह्वान किया। मेघवाल ने कहा कि भाजपा-कांग्रे्रस ने आम जन को गुमराह करने का काम किया है।

 

कांग्रेस ने गरीब और वंचित को वोट के लिए किया उपयोग
चौहटन. चौहटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आदूराम मेघवाल ने बुधवार को सिंहानिया गांव में जनसभा को संबोधित कर राष्ट्रहित और विकास की रफ्तार को जारी रखने के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर गरीब और वंचित वर्ग को सिर्फ वोट के लिए उपयोग करने का आरोप लगाया।

 

उन्होनें कहा कि किसानों एवं गरीबों के हितों की रक्षा के लिए भाजपा पूरी तरह समर्पित है, उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनियां में नई पहचान कायम हुई है। वहीं रतनसिंह बाखासर, भरतदान तरला, वीरमाराम देवासी, रूपसिंह राठौड़, प्रधान कुम्भाराम सेंवर, हिन्दुसिंह राठौड़, राजाराम भादू, चांदाराम भील सहित कई कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसम्पर्क किया।

कार्यकताओं ने अरटी, तरला, गिड़ा, साता, भंवरिया, सांवलासी, बावड़ी, बूठ, गुमाने का तला, बींजासर, मिठडाऊ, पोकरासर, नेतराड़, लीलसर, ईसरोल आदि स्थानों पर बैठकें की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.