अजमेर/ब्यावर.
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े चालीस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्दम अयूब गौरी, भाजपा के पूर्व पार्षद अब्दुल मजीद कुरैशी और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शकील अहमद खिलजी समेत 40 कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
ये हुए अब कांग्रेसी
इसमें वार्ड अध्यक्ष फारुख पहलवान, मोर्चा मंत्री मोहम्मद युसूफ गाला, महामंत्री फैजान युसूफ, मोहम्मद अयूब नूरानी, मोहम्मद शरीफ मगरावाले, आबीद कुरैशी, जमील अहमद खिलजी, दीन मोहम्मद कुरैशी, आकील खैरादी, कुरैशियान पंचायत अध्यक्ष गुलाम चिश्ती चौधरी, उस्मान कुरैशी, मोहम्मद हुसैन छीपा, अफजल कुरैशी, मोहम्मद वसीम नागौरी नराधना वाले, शकील नागौरी, मोहसीन नागौरी, नईम अहमद वारसी, लतीफ कुरैशी, मोहम्मद जाकीर खैरादी, शौकत गौरी, जलालुद्दीन कुरैशी, मोहम्मद इंसाफ गौरी, मोहम्मद आसिफ गौरी, मोहम्मद इलियास गौरी शामिल हैं। अब्दुल सलाम बेहलीम, इरशाद नागौरी, मुश्ताक कुरैशी, जावेद मंसूरी, अल्ताफ राजा, नईम गौरी, जाहिद कुरैशी, फिरोज कुरैशी, इलियास गौरी, नसीर कुरैशी, इमरान कुरैशी, और शरीफ सिलावट शामिल हैं।
इन कांग्रेसियों का योगदान
कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच के अलावा नेता प्रतिपक्ष दलपतराज मेवाड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र झंवर, दिनेश शर्मा, पार्षद कमला दगदी, मोहम्मद हारून छीपा, भरत बाघमार, बाबूलाल पंवार, जिला सचिव अभिषेक जैन ने सहयोग दिया। इसके अलावा लियाकत अली, रवि डंडायत, जितेंद्र सिंह राजावत, अजमत काठात, अजय स्वामी, वृतंजय आर्य, सिंकदर मंसूरी, पप्पू पहलवान, शम्भू यादव, पप्पू काठात सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अहम भूमिका निभाई।





No comments:
Post a Comment