Breaking News
recent

Sachin Pilot बैठेंगे ओल्ड सीएमओ में! कोई अन्य प्रस्ताव आया तो होगा फेरबदल

जयपुर।

उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष Sachin Pilot सोमवार को शपथ लेने के बाद कामकाज संभालेंगे। सचिवालय प्रशासन ने उनके लिए फिलहाल मुख्य भवन स्थित ओल्ड सीएमओ में कक्ष तैयार कराया है। हालांकि पायलट की ओर से कोई अन्य प्रस्ताव आने पर इसमें फेरबदल किया जा सकता है। वहीं सीएमओ भवन में भी तैयारी चल रही है।

 

सूत्रों ने बताया कि पायलट सोमवार को शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के लिए सीएमओ भवन है जबकि उप मुख्यमंत्री के लिए अलग से फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पायलट के लिए सचिवालय प्रशासन ने ओल्ड सीएमओ में कक्ष तैयार कराया है। भाजपा सरकार के समय यह कक्ष राजपाल सिंह शेखावत के पास था। हालांकि पायलट की ओर से अब तक किसी कक्ष को लेकर इच्छा जाहिर नहीं की गई है। गौरतलब है कि ओल्ड सीएमओ में 4 कक्ष हैं।

 

सीएमओ में तैयारी
नई सरकार गठन से पहले सचिवालय प्रशासन सीएमओ में तैयारी कर रहा है। अशोक गहलोत सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद वह कभी भी यहां आ सकते हैं। इससे पहले सीएमओ में सफाई समेत आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.