Breaking News
recent

Shudh ka Yuddha : फेक न्यूज से बचने का वादा और मतदान की शपथ

जोधपुर.आजकल कुछ लोग सोशल साइट्स पर इतनी ज्यादा भ्रामक सूचनाएं डाल देते हैं कि लोग सच्ची और झूठी सूचना में फर्क नहीं कर पाते। गलत फोटो, वीडियो और टैक्स्ट मैसेज तोड़मरोड़ कर पेश किए जाते हैं तो लोग भ्रमित हो जाते हैं। वहीं कई लोग एेसे भी हैं जो मतदान के दिन मतदान करने के बजाय किसी दूसरे काम को महत्व देते हैं। राजस्थान पत्रिका और फेसबुक के शुद्ध का युद्ध साझा अभियान के तहत गुरुवार को मौलाना आजाद ऑडिटोरियम में छात्र-छात्राओं को न केवल फाल्स न्यूज के खिलाफ जागरुक करने का संदेश दिया, बल्कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा मतदान करने और करवाने की शपथ दिलवाई। छात्र-छात्राओं को मतदान के दिन 7 दिसम्बर को अधिक से अधिक वोट दिलवाने का संकल्प दिलाया गया। विद्यार्थियों ने फेक न्यूज के जागरूकता कार्यक्रम को उपयोगी व सराहनीय बताया।

पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी

पत्रिका टीम की ओर से विद्यार्थियों को फेक न्यूज की पहचान करने, फॉरवर्ड या कमेंट करने से पहले दो बार सोचने, विचारशील होने और फाल्स न्यूज को फॉरवर्ड करने से समाज या लोकतंत्र को हो रहे नुकसान के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई। इस मौके मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अजीजुल्लाह शीरानी ने उन्हें अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अमीन,मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सपनासिंह राठौड़,मौलाना आजाद मुस्लिम बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. श्वेता अरोड़ा व दोनों बीएड कॉलेजों के प्रभारी डॉ. सलीम अहमद ने फेक न्यूज से बचने और अधिकाधिक मतदान करने की बात कही। प्रश्नोत्तरी सत्र के दौरान छात्र छात्राओं ने सवाल पूछे, जिनके पत्रिका टीम के सदस्यों ने जवाब दिए। कार्यक्रम में मौलाना आजाद मुस्लिम बीएड कॉलेज, मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बीएड कॉलेज, मौलाना आजाद मुस्लिम बीएसटीसी स्कूल, मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी और फिरोज खान मेमोरियल गल्र्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जोश, उमंग और उत्साह से भागीदारी निभाई।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.