दलपत धतरवाल
बालोतरा. धोरों की धरती पर 43 हजार करोड़ की रिफाइनरी के कार्यशुभारंभ के करीब 12 माह में अभी तक 600 करोड़ के प्री- प्रोजेक्ट कार्य हुए हैं। सड़क, बिजली, पानी और रिफाइनरी का कार्य करने वालों की सुविधार्थ कुछ भवन का निर्माण हो रहा है। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रिफाइनरी के कार्य को गति देने के बयान ने 2021 तक राज्य की पहली रिफाइनरी के वादों से जमीन पर उतरने की बात को और संबल दिया है।
रिफाइनरी स्थल की वर्तमान स्थिति
- 30 किमी की चारदीवारी बननी है जिसकी जमीन से ऊंचाई तीन मीटर होगी, 16 किमी दूरी में दीवार बनी है।
- 135 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी जमीन समतल करने को डालनी थी, अब तक करीब 130 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी डाली गई है।
- 15 किमी की फोरलेन सड़क बनाई जानी है। इसका अर्थवर्क होने के बाद इन दिनों डामरीकरण हो रहा है। पहले चरण में 7.5 किमी कम चौड़ाई की सम्पर्क सड़कों का डामरीकरण होना है।
- 35 केवी क्षमता का विद्युत कनेक्शन लिया गया है।
- 46 हाई मास्ट लाइट पोल में से 13 खड़े कर दिए गए हैं। इनमें से 3 पर विद्युत रोशनी हो गई है।
- 140 किमी में अण्डर ग्राउण्ड विद्युत केबङ्क्षलग, 30 करोड़ का कार्य।
- 50 करोड़ की लागत से पानी संग्रहण स्टोरेज टैंक, फाउण्डेशन कार्य पूर्ण।
220 करोड़ के काम हुए- अब तक 220 करोड़ के कार्य रिफाइनरी स्थल पर पूर्ण हुए हैं। शेष कार्य गति पर हैं। इसके बाद बड़े टेण्डर लगने पर रिफाइनरी का वास्तविक कार्य शुरू होगा।
गति से काम- वर्तमान में चल रहे कार्य गति से हो रहे हैं। आज ही रिफाइनरी स्थल की मूलभूत जानकारी ली है। आगामी दिनों में उच्च स्तरीय बैठक भी होगी। कार्य गति पकड़ रहा है।
- हिमांशु गुप्ता, जिला कलक्टर, बाड़मेर





No comments:
Post a Comment