उदयपुर. विधानसभा चुनावों को लेकर जिले के 2245 बूथों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। मतदान प्रक्रिया के लिए करीब 10 हजार कर्मचारी लगाए गए हैं। मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां गुरुवार को ही पूरी कर ली गई थी। इधर, शहर के मतदान केन्द्रों की बात करें तो प्रशासन ने सुविवि के आर्ट्स कॉलेज ग्राउंड में मतदान दलों को प्रशिक्षण देने की तैयारी की। जिला निर्वाचन अधिकारी बिष्णुचरण मल्लिक ने बुधवार दोपहर और शाम को प्रशिक्षण स्थल, स्ट्रांग रूम आदि का निरीक्षण किया था। उन्होंने मतदान सामग्री ले जाने वाले वाहनों को बिना किसी रुकावट के निकालने के निर्देश दिए थे। स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीपीपैट मशीने पूरी सुरक्षा में रखी गई थी। निगरानी के लिए विशेष जाप्तों के साथ ही करीब 200 कैमरे लगाए गए हैं।
READ MORE : Rajasthan Assembly Election : जिले की आठों विधानसभा के रुझान को लेकर चर्चाएं तेज ...
ऐसे हुई रवानगी
आर्ट्स कॉलेज भवन में ईवीएम के लिए 2 स्ट्रांगरूम बनाए गए थे। इनमें झाड़ोल, खेरवाड़ा, सलुम्बर व गोगुन्दा विधानसभा के लिए निर्धारित मतदान दल सुबह 7 बजे प्रशिक्षण प्राप्त किया। वल्लभनगर, मावली, उदयपुर ग्रामीण व उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों ने गुरुवार सुबह 11 बजे प्रशिक्षण प्राप्त कर रवाना हुए।





No comments:
Post a Comment