Breaking News
recent

VIDEO: RLP प्रत्याशी नहीं, हनुमान बेनीवाल यहां अचानक 'गहलोत' के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे

बीकानेर।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में मतदान से पहले कई रोचक और चौंकाने वाले किस्से भी देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक मानी जाने वाली बीकानेर पश्चिम सीट पर भी शनिवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे गोपाल गहलोत के समर्थन में वोट अपील करने पहुंचे। बेनीवाल ने गोपाल जोशी की एक जनसभा में शामिल होकर वहां की जनता से उनके पक्ष में वोट अपील की।

Rajasthan election 2018: RLP <a href=hanuman beniwal supports Gopal Gehlot " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/02/1_7_3787921-m.jpg">

गौरतलब है कि अमूमन किसी राजनीतिक दल के नेता अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने पहुचंते हैं। हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। बेनीवाल खुद भी अपनी परंपरागत सीट खींवसर से चुनाव लड़ रहे हैं। वे इन दिनों खुद के क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के अलावा आरएलपी प्रत्याशियों के समर्थन में भी वोट मांगने पहुँच रहे हैं। लेकिन रविवार को वे बीकानेर पश्चिम से निर्दलीय उतरे गोपाल जोशी का समर्थन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

 

निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल गहलोत बीकानेर में कांग्रेस के बागी उम्मीदवार हैं। उन्होंने बीकानेर पूर्व और पश्चिम दोनों से अपना नामांकन दाखिल किया है। गहलोत का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीकानेर मीटिंग के दौरान किसी भी पैराशूट उम्मीदवार को टिकट नहीं देने की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद भी बीकानेर पूर्व सीट पर पैराशूट उम्मीदवार उतारा गया। इसके अलावा बीकानेर पूर्व की भाजपा उम्मीदवार विधायक सिद्धि कुमारी के अपने ही क्षेत्र में निष्क्रीय रहने का कहते हुए बताया कि यह अपने दस साल में दस कार्यकर्ताओं के नाम ही नहीं बता सकती है। इन्होंने अपनी जीत का दावा प्रस्तुत किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.