Breaking News
recent

VIDEO: रेलवे स्टेशन को अव्वल लाने पर जोर दिया

आबूरोड. अजमेर मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार कश्यप ने रविवार को आबूरोड रेलवे सेक्शन का निरीक्षण किया। सवेरे बरेली-भुज गाडी के निरीक्षण यान से वे रेलवे स्टेशन पहुंचे। कश्यप ने रेलवे गार्ड विश्राम गृह का निरीक्षण कर उसके सौदर्यकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को १५ जनवरी तक विश्राम गृह को साफ सुथरा तथा सौदर्यकरण करने के निर्देश दिए। रेलवे पेसेन्जर एसोसिएशन ने विभिन्न समस्या समाधान की मांग को लेकर डीआरएम को ज्ञापन दिया। जिसमें गांधीनगर मार्ग की ओर जाने वाले मार्ग पर ब्रिज निर्माण को लेकर बंद की गई फाटक के पास अस्थाई व्यवस्था कर समस्या समाधान की मांग की। उन्होंने निर्धारित प्लेट फार्म पर ही गाडिय़ों को रूकवाने की व्यवस्था करवाने की भी मांग की। इस दौरान सागरमल अग्रवाल तथा बसंत कुमार मौजूद थे।
नम्बर वन पर आना है
डीआरएम कश्यप ने विश्राम गृह के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहां कि आबूरोड का यह भवन नम्बर वन पर आना चाहिए, इसके लिए सभी को मेहनत करनी होगी। विश्राम गृह की मुख्य दीवार पर रोशनी, प्लांटेशन, दीवारों पर रंग रौगन, दीवारों पर नोटिस बोर्ड लगाने तथा रसोई घर में एडजस्ट फैन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने रसोई घर में वॉस बेसिन के पास व बेतरतीब पड़े बर्तनों को देखकर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को बेतरतीब बर्तनों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने लेनीन गृह, स्टोर रूम, औषधि उद्यान, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पुस्तकाल, पार्किग, रेलवे कॉलोनी, ब्रह्मकुमारी के यात्री भवन, समेत कई स्थानों का निरीक्षण किया।
पार्किंग में खड़े निजी वाहनों को हटाने के निर्देश
डीआरएम ने स्टेशन के बाहर से निरीक्षण के दौरान वहां खड़ी निजी बस के बारे में पूछा तो उनको बताया कि यहां सवारियों को लेने आती है, और रुकने के बाद रवाना हो जाती है, ऐसे में डीआरएम ने कहां कि नो पार्किंग में काफी समय तक निजी बसें नहीं खड़ी रह सकती है इसके लिए उन्होंने आरपीएफ अधिकारी, सीएमआई तथा एसएस को इन पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश देते हुए तीन दिन में रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को प्रेषित करने की बात कहीं। स्टेशन के सामने रेलवे कॉलोनी में निवासरत लोगों को निर्माणाधीन क्वार्टर को अलॉट कर जर्जर भवनों का भी निस्तारण करने के निर्देश दिए।
ट्रोली निकालने की मांग
पार्किग स्थल के पास निरीक्षण के दौरान कुली ने ब्रह्मकुमारी स्टेण्ड से स्टेशन के अंदर जाने वाले मार्ग पर लगे रैलिंग को हटवाने की मांग की, उन्होंने बताया कि ब्रह्मकुमारी के पार्किंग से आने वाली सवारियों के लगेज को दूर से लाना पड़ता है, ऐसे में स्टेशन पर आवारा पशुओं को रोकने वाली रैलिंग के एक हिस्से को निकालकर जाली लगाने की बात कहीं तो डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश देकर जाली लगाने की बात कहीं।
तो बनाओं हैरिटेज द्वार
रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर निरीक्षण के दौरान करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाले हैरिटेज मुख्य द्वार बनाने पर चर्चा की इस पर अधिकारियों ने बताया कि एक दो आर्किंटेक को बुलाकर हेरिटेज द्वार बनाया जाएगा, ताकि रेलवे स्टेशन को चार चांद लग जाए। उन्होंने सीनियर डीसीएम को उदयपुर की तर्ज पर मुख्य द्वार बनाने की बात कहीं। इस दौरान सीनियर डीईएन, सीएमआई अशोक शर्मा, स्टेशन अधीक्षक एसएस आरएन जाटव, आरपीएफ अधिकारी प्रदीप कुमार, आईओ डब्लु शुनील लुहारिया समे कई जने मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.