Breaking News
recent

Video : हादसे के बाद भी नहीं ले रहे सबक, ऊंची इमारतों पर बिना सुरक्षा काम कर रहे मजदूर

बाड़मेर. शहर के जालीपा रोड पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में ऊं ची इमारत पर काम कर रहे श्रमिक की शुक्रवार को पैर फिसलने से मौत हो गई। इस दौरान मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा उपकरण नहीं थे। ऐसे में ऊंचाई से गिरते ही मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद भी अन्य सरकारी महकमों ने इस घटना से सबक नहीं लिया। शहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य भवन परिसर में चल रहे निर्माणकार्य के दौरान काम करने वाले मजदूर बिना सुरक्षा उपकरण काम करते नजर आए।

लाखों खर्च सुरक्षा के नहीं प्रबंध

सरकारी महकमें में लाखों रुपए खर्च कर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसके बाद भी श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर कोई प्रबंध नहीं है। ऐसे में श्रमिकों की जान को हरदम खतरा रहता है। इसके बाद भी जिम्मेदारों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। कार्य प्रारम्भ होने के कुछ दिन तक मजदूर सुरक्षा उपकरणों के साथ काम करते नजर आते है बाद में बिना सुरक्षा के काम करते नजर आते है।

इधर सुरक्षा उपकरणों के साथ नजर आए मजदूर

शनिवार को मेडिकल कॉलेज में काम शुरू होने से पहले सम्बधित ठेकेदार ने मजदूरों की बैठक बुलाकर सभी को सुरक्षा कीट का उपयोग करने के बाद काम करने के निर्देश दिए। ऐसे में अधिकांश मजदूर काम के दौरान सुरक्षा टोपी, बूटव रेडियम जैकेट के साथ काम करते नजर आए।

नियमों की नहीं हो रही पालना

सरकारी भवनों के निर्माण कार्य प्रारम्भ करने से पहले सम्बधित कम्पनी मजदूरों की सुरक्षा, काम की गुणवत्ता व समय आदि के लिए अनुबंध करते है। इसके बाद नियमों की पालना नहीं होने से हादसे का अंदेशा लगा रहता है। साथ ही श्रमिकों की जान खतरें में रहती है। जिम्मेदारों की मॉनिटरिंग के अभाव में हादसा हो जाता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.