Breaking News
recent

VIDEO : आनंदपाल की मां ने दिया झंवर को आशीर्वाद, रावणा राजपूतों ने किया समर्थन


बीकानेर. श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान ने सोमवार को जूनागढ़ के सामने कार्यक्रम आयोजित कर बीकानेर (पूर्व) विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया लाल झंवर का समर्थन किया। आयोजन में शामिल आनंदपाल की मां निर्मल कंवर ने झंवर को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में आनंदपाल की बेटी योगिता सिंह भी शामिल हुई।

 

बीकानेर पूर्व राजपूत और रावणा राजपूत बाहुल्य सीट मानी जाती है। यही कारण है कि सिद्धि कुमारी लगातार दो बार से चुनाव जीत रही है। इससे पहले जब यह क्षेत्र कोलायत विधानसभा का हिस्सा था तब भी लगातार देवीसिंह भाटी जीतते रहे। एेसे में एक रणनीति के तहत रावणा राजपूत सेवा संस्थान के बैनर तले आनंदपाल की मां और बेटी को कांग्रेस के समर्थन में लाया गया है। कार्यक्रम में संस्थान के जिलाध्यक्ष मलसिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गजेन्द्र सिंह सांखला, महासचिव भंवर सिंह तंवर, नरपत सिंह दैहिया, महेन्द्र सिंह, रामदेव ङ्क्षसह भाटी, महेन्द्र सिंह राठौड़, कर्ण सिंह, उमेश सिंह तंवर, दीपेन्द्रसिंह तंवर, रोहिताश राणा आदि उपस्थित थे।

 

नाराज बेटी बोली एनकाउंटर में मंत्री का हाथ
आनंदपाल की बेटी योगिता सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके पिता के एनकाउंटर के पीछे भाजपा सरकार के एक मंत्री का हाथ भी था। उन्होंने मंत्री का नाम लिए बिना कहा कि सबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही प्रदेश की जनता के सामने प्रमाणित तथ्य पेश किए जाएंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.