Breaking News
recent

Year Ender : विदेशी दौरों में पहली बार भारत ने किया ऐसा प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया हर देश में जीता एक मैच

नई दिल्ली। इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे अच्छा साल रहा। विदेशी दौरों में अक्सर ख़राब प्रदर्शन कर अपने प्रशंसकों को नाराज़ करने वाली भारतीय टीम ने इस साल सभी वदेशी दौरों में एक-एक मैच जीते। इस साल भारत ने ज्यादातर टेस्ट सीरीज विदेशी धरती पर खेलीं। जिनमें दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल है। तीनो सीरीज में भारत ने मेजबान टीम को हराया और इतिहास रचा। इससे पहले भारत ने एक साल में इन तीनों टीमों को उन्हीं के देश में कभी नहीं हराया था।

दक्षिण अफ्रीका में रचा इतिहास -
इस साल कि शुरुआत में भारत ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया। इस दौरे में भारत ने 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली। इस सीरीज से पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका की जमीन पर मात्र दो टेस्ट जीते थे। हालांकि इस बार भी भारत को सीरीज 2-1 से गवानी पड़ी। लेकिन इस सीरीज के आखिरी मैच में विराट ब्रिगेड ने वो कर दिखाया जो इस से पहले राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी ने किया था। भारत ने इस सीरीज का आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 63 रनों से हराया।

इंग्लैंड में जीता मैच -
वहीं इस साल जुलाई में इंग्लैंड दौरे में भारत ने मेजबान को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में हरा दिया। भारत ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस टेस्ट मैच में विराट कोहली के शानदार शतक की मदद से 203 रनों से हराया। हालांकि भारत ये सीरीज 4-1 से हार गया। इस से पहले भारत ने 2014 में इंग्लैंड को लॉर्ड्स में हराया था।

ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का मौका -
वहीं ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में भारत ने मेजबान को 31 रनों से हराया। ये इतिहास में पहली बार था जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उनकी जमीन पर सीरीज के पहले ही मैच में हराया। इतना ही नहीं भारत ने 15 साल बाद एडिलेड में टेस्ट मैच जीता। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज का तीसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन भारत ने 89 ओवरों में दो विकेट खोकर 215 रन बना लिए हैं। भारत के पास ये सीरीज जीतने का सुनेहरा मौका है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.