ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- यात्राओं को टालने का प्रयास करें या आगे बढ़ाएं। त्वरित निर्णयों के परिणाम अपने पक्ष में रहेंगे। अतिरिक्त धनार्जन के अवसरों का भरपुर लाभ लेने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- नमः शिवाय मंत्र का विधिवत जप करें।
अंक 02- नौकरी में उच्चाधिकारियों से संबंधों के बावजुद मान-सम्मान को बरकरार नहीं रख पाएंगे। आध्यात्मिक कार्य में अरूचि के चलते नित्य पुजन कार्य ठीक तरह से नहीं हो पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- ब्राह्मण को धार्मिक पुस्तक दान में दें।
अंक 03- बहुत दिनों से घूमी हुई कार्यालय की वस्तुओं के मिलने से मन की चिंताओं में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में आई अड़चनों को दूर करने में किसी का गोपनीय सहयोग प्राप्त होगा।
अनुकूलता के लिए- स्वअर्जित आय से दान करने की कोशिश करें।
अंक 04- अतिरिक्त धनार्जन की स्थिति में बेहद सावधानी रखने की जरूरत रहेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं में आश्चर्यजनक कमी आएगी व आशातित सुधार होगा।
अनुकूलता के लिए- असहाय व्यक्ति का अपमान करने से बचें।
अंक 05- कार्यक्षेत्र में नये विचारों के साथ किये काम में सफलता मिलने से विरोधी भी कार्यकुशलता को मानने के लिए बाध्य होंगे। गरिष्ठ भोजन उदर संबंधी विकारों को जन्म देगा।
अनुकूलता के लिए- सरस्वतीजी के बीज मंत्र का जप करें।
अंक 06- पुराने सहयोगियों के अचानक साथ छोड़ देने से बेहद तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। जिज्ञासाओं को शांत करने के बजाए उन्हें सीमित करने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- कन्याओं को भोजन कराएं।
अंक 07- कामकाज के तौर तरीकों में बदलाव का असर देखने को मिलेगा। आवश्कताओं की पूर्ति के लिए आकस्मिक धनलाभ की योजना पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
अनुकूलता के लिए- तुलसाजी के करीब घी का दीपक लगाएं।
अंक 08- साझेदारी में नये काम की शुरूआत टालने की कोशिश करें। मौसम के कहर से बचने की कोशिश नाकाम हो सकती है। तकरीबन कार्यों में भाग्य की प्रबलता देखने को मिलेगी।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में सुखे मेवे का भोग लगाएं।
अंक 09- अनिर्णय की स्थिति में सलाह लेकर काम करने की बजाए कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ाना ठीक रहेगा। जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग की उम्मीद पुरी होती दिखाई देगी।
अनुकूलता के लिए- गं गगनाय नमः मंत्र का विधिवत जप करें।





No comments:
Post a Comment