सीकर.
प्रदेश मे सबसे ज्यादा गलन और सर्दी प्रभावित क्षेत्र सीकर में मंगलवार को बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। प्रदेश में तेज सर्दी के कारण जयपुर, अलवर व चूरू में प्रशासन ने छोटे बच्चों की स्कूलों में 12 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है, लेकिन इन सभी जगहों से ज्यादा ठंडे सीकर में छुट्टी की घोषणा नहीं हुई है। मंगलवार को उसी समय पर नौनिहाल स्कूल पहुंचे। सीकर जिले में शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल सोमवार से ही खुल गए थे। सीकर जिले में स्कूलों का समय परिवर्तित भी नहीं किया गया है। सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण हादसा होने की भी आशंका रहती है। इसके बावजूद बच्चों की इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दौर में पर्वतीय इलाकों से चलने वाली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी सर्दी और बढ़ेगी। सीकर के फतेहपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री दर्ज हुआ। ऐसे में मासूम इस कड़ाके की ठंड मे स्कूल जाने को मजबूर है।
तीन मीटर से कम रही दृश्यता
सीकर सोमवार सुबह घने कोहरे की आगोश में रहा। कोहरा इतना घना था कि मात्र तीन मीटर की दूरी पर भी दिखाई नहीं दे रहा था। इस दौरान कई वाहन एक दूसरे से टकरा भी गए, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कोहरे के कारण राजमागों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।





No comments:
Post a Comment