Breaking News
recent

आज का राशिफल 03 जनवरी 2019: इस एक राशि के जातकों के जीवन में आज हो सकता है बड़ा बदलाव

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: आप जिन लोगों को अपना मान रहे हैं, वे आप की निंदा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। बातचीत में नरमी बरतें, नई योजना शूरू करने का अनुकूल समय हैं। कारोबार विस्तार का मन बनेगा।

वृषभ राशि: आप की मनमानी और लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती हैं। राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते है। मधुर व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। दांपत्य सुख मिलेगा।

मिथुन राशि: व्यवसायिक अटके काम पूरें होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी, युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते है। धन आगमन संभव है।

कर्क राशि: अपने वाक्चातुर्य और कार्यकुशलता से खास पहचान बना लेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। जरूरी काम रुकने से तनाव होगा। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। मेहनत से काम करें सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: दिन की शुरुआत मंगलमय होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्थानान्तरण व विभागीय परिवर्तन के योग हैं।

कन्या राशि: जिन लोगों को स्वयं पर भरोसा रहता है। वे सभी कार्य आसानी से पुरे कर लेते हैं। मेहनत के बल पर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती हैं। व्यापारिक विस्तार की योजना बनेगी।

तुला राशि: पिता के सहयोग से कार्य सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया श्रम सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। अपने राज़ दूसरे को बताने से बचें।

वृश्चिक राशि: आप के अपनों से राजनीती का शिकार हो सकते है। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से संबंध प्रगाड़ता होंगे। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें। आय बढ़ेगी।

धनु राशि: पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाए हिम्मत से काम लें। यात्रा संभव है।

मकर राशि: पारिवारिक उलझे हुए मामले सुलझने के आसार हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी।

कुंभ राशि: जो भी करते हैं लोगों कि परवाह नहीं करते। ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। सोच-समझकर उधार दें, व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय हैं। विरोधियों को उन्हीं की चालों में फंसा देंगे।

मीन राशि: अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जित लेंगे व्यापारिक योजनाओं पर खर्च होगा। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। तनाव होने से निर्णय नहीं ले पाएंगे। शांति से समय व्यतीत करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.